पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। जबलपुर के दमोह नाका में स्थित बाबू भाई की होटल के पास बीती रात को एक युवक की चाकू गोदकर बेरहसी से हत्या कर दी गई। ये  वारदात बडे़ ही अजीब घटनाक्रम के बीच हुई। बताया जाता है कि मृतक एक सड़क दुर्घटना के बाद भाग रहा था तभी दो अन्य युवकों से विवाद हो गया जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।  पुलिस ने हत्या करने वाले दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-दिग्विजय सिंह ने सुनाया चुटकुला, कहा- “जले पर नमक छिड़कने का अर्थ बताओ”

इस हत्याकांड को लेकर एडिशनल एसपी रोहित काशवानी का कहना है कि मृतक बिट्टू मराठा अपने भाई के साथ मोटरसाइकल से दमोह नाका की तरफ जा रहा था की उसी समय सामने से दंपति सवार एक बाइक आ रही थी जिससे टक्कर हो गई। जिसमें पति पत्नी घायल हो गए, वहीं दंपत्ति को घायल देख बिट्टू मराठा भागने लगा और भागते भागते वहां पहुंच गया जहां पर दोनों आरोपी खड़े थे।

ये भी पढ़ें-Tokyo Olympic 2020 : सोमवार की बेहतरीन शुरूआत, भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक सेमीफाइनल में

जानकारी के मुताबिक आरोपी आनंद सोनकर एवं अनिकेत सोनकर का पहले से ही हनुमानताल निवासी बिट्टू मराठा से विवाद चल रहा था। मृतक और आरोपी पड़ोसी हैं, कुछ साल पहले दोनों के बीच में विवाद हुआ था तब से ही बिट्टू और अनिकेत जानी दुश्मन बन गए थे। वहीं बीती रात बिट्टू को देखकर दोनों गुस्से में आ गए और दोनों आरोपीयो ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। हमले में बिट्टू मराठा गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में बिट्टू को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ ज्यादा खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे म्रत घोषित कर दिया। घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews