विशेष विमान से प्रदेश सरकार ने ग्वालियर पहुंचाये 2400 रेमडेसिवीर इंजेक्शन

विशेष विमान से प्रदेश सरकार ने ग्वालियर पहुंचाये 2400 रेमडेसिवीर इंजेक्शन

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। प्रदेश सरकार द्वारा हर जिले में रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) की आपूर्ति के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में सरकार द्वारा आज विशेष विमान से रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) के 50 डिब्बे ग्वालियर पहुंचाए हैं। हर डिब्बे में 48 रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) हैं। इस प्रकार आज ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए कुल 2400 रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) प्राप्त हुए हैं।

राज्य सरकार द्वारा विशेष विमान से भेजे गए रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) को ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर उतरा गया जहाँ स्वास्थ्य विभाग के संभागीय भंडार प्रभारी अभय कुलश्रेष्ठ ने रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) के 50 डिब्बे रिसीव किये। इनमें से 24 डिब्बे ग्वालियर जिले के लिए हैं। शेष 26 डिब्बों में रखे रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remdesivir Injection)संभाग के अन्य जिलों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – कोरोना की तेज रफ्तार, 24 घंटे में मिले 12727 पॉजिटिव, 77 लोगों की मौत

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए मंगलवार को जानकारी दी कि बंगलुरु से विशेष वाहन से 312 बॉक्स रेमडेसिवीर इंजेक्शन इंदौर पहुंच गया है। इन बॉक्स में कुल 15000 इंजेक्शन है। जिसे शासन द्वारा 7 संभागों के मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग में आवश्यकता अनुसार वितरित किया जाएगा।

 ये भी पढ़ें – चुनाव प्रचार में कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं होने पर केंद्र और राज्य सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस

बता दें कि 312 बॉक्स में से 57 बॉक्स भोपाल, 26 बॉक्स सागर, 50 बॉक्स ग्वालियर, 32 बॉक्स रीवा, 50 बॉक्स जबलपुर और 41 बॉक्स उज्जैन पहुंचाए जायेंगे। इंदौर को 56 बॉक्स प्राप्त होंगे, जिनमे से 17 बॉक्स इंदौर मेडिकल कॉलेज, 5 बॉक्स खंडवा मेडिकल कॉलेज व 34 बॉक्स इंदौर स्वास्थ्य विभाग को दिए जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews