MP Weather :अगले हफ्ते एक्टिव होंगे 3 नए वेदर सिस्टम, शुरू होगा झमाझम का दौर, आज 28 जिलों में तेज बारिश-बिजली का अलर्ट

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते आने वाले दो-तीन दिन तक प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। वही 10 सितंबर को नए स्ट्रांग सिस्टम के एक्टिव होने से तेज बारिश का एक और दौर शुरू होने का अनुमान है।
mp Weather Update

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में अभी एक हफ्ते बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज 28 जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।इस दौरान मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने और चमकने की भी संभावना है।8 और 9 सितंबर को भी मौसम बदला रहेगा।

अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में मौसम बदला रहेगा। उधर, उत्तर-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र 10 सितंबर को अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होकर झारखंड की तरफ आगे बढ़ेगा, जिससे मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी और फिर अच्छी बारिश होगी।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • सीधी, सिंगरौली, रीवा, मैहर, मऊगंज, शहडोल, मंदसौर में बिजली चमकने के साथ मध्यम गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
  • सतना, पन्ना, मुरैना, नीमच, रतलाम, झाबुआ, नर्मदापुरम, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, कटनी, उमरिया, राजगढ़, रायसेन, सागर, छतरपुर, दमोह, सागर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, ग्वालियर में हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
  • श्योपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, उज्जैन, झाबुआ, धार, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और उमरिया तेज बारिश।
  • सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर और छतरपुर येलो अलर्ट।
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, इंदौर, गुना, अशोक नगर, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, निवाड़ी में येलो अलर्ट

10 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणीका सीधी, बीकानेर, संबलपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़, उड़ीसा से होकर बंगाल की खाड़ी तक भी एक द्रोणिका मौजूद है। अलग-अलग स्थान पर बनी मौसम तंत्र के चलते आने वाले दो-तीन दिन तक प्रदेश में बारिश का अनुमान है। उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ कम दबाव का क्षेत्र 10 सितंबर को अपदाब के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है। झारखंड की तरफ से परिवर्तित होकर आगे बढ़ेगा, जिसके प्रभाव से बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है।

अबतक कहां कितनी बारिश

मध्य प्रदेश में 1 जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से लेकर 5 सितंबर तक अब तक प्रदेश में औसत से 10% अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में औसत से 6% ज्यादा जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 13% अधिक पानी गिर चुका है। 29 जिलों में सामान्य से अधिक तो13 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, शेष में कुछ खास बदलाव नहीं है ।राज्य में 1 जून से 30 सितंबर तक सामान्य बारिश 949 मिमी होती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में यह 1043.4 मिमी और राज्य के पश्चिमी भाग में 877.3 मिमी होती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews