Accident: भोपाल में केचअप फैक्ट्री के बाॅयलर में विस्फोट, 5 घायल

accident, explosion

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (bhopal) में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सूखी सेवनिया (sukhi sewaniya) थाना क्षेत्र में दोपहर को केचअप (ketchup) बनाने वाली फैक्ट्री (factory) का बॉयलर (boiler) अचानक ही फट गया। बॉयलर के फटने से विस्फोट explosion) हुआ जिस कारण फैक्ट्री का शेड उड़ गया और दीवार भी ढह गई। विस्फोट के कारण बॉयलर के टुकड़े भी हवा में ज़ोर से उड़े और उन टुकड़ों से वहाँ से गुज़र रहे कुछ राहगीर घायल (injured) हो गए। कुल 5 लोग इस घटना में घायल हुए जिनमें से तीन बच्चियां भी थीं।

पुलिस ने बताया कि ये फैक्ट्री टोमेटो केचप की है और गोविंदपुरा के शांति नगर में रहने वाली महिला सय्यद सेमरा इसकी मालिक हैं। इस फैक्ट्री में लगभग 20 लोग काम करते हैं जिनमें से अधिकतर महिलाएं हैं। गुरुवार को दोपहर के वक़्त सभी लोग फैक्ट्री से बाहर खाना खाने निकले थे। उसी वक्त बॉयलर में दबाव ज़्यादा होने के कारण तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। विस्फोट की तीव्रता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि विस्फोट होने से फैक्ट्री का शेड उड़ गया और जिस कमरे में बॉयलर था उसकी दीवार ढह गयी।

यह भी पढ़ें… MP Board: 1 से 8वीं तक स्कूल खोलने का तुगलकी फरमान, अभिभावक सहित संघ की बड़ी मांग

दुर्भाग्यवश उसी वक़्त कुछ महिलाएं खेत मे काम करने के बाद वापस लौट रहीं थीं। बॉयलर में विस्फोट के कारण धमाके से बॉयलर के कई टुकड़े हवा में उड़े और उन महिलाओं को जाकर लगे जिससे वे घायल हो गईं। वापस लौट रही महिलओं की पहचान नीतू सैनी उम्र 25, उनकी बेटी रियांशी उम्र 2, चांदनी उम्र 6, और नीतू की चचेरी बहनें राखी उम्र 20 और सिमरन उम्र 13 के रूप में हुई है। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews