Accident: उल्टी आने पर बस से निकाला सर, ट्रक ने ले लिया अपनी चपेट में, मौत

Accident: उल्टी आने पर बस से निकाला सर, ट्रक ने ले लिया अपनी चपेट में, मौत

खण्डवा, डेस्क रिपोर्ट। खण्डवा (khandwa) से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना (accident) सामने आ रही है। घटना इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर हुई। यहां रोशिया फाटे के पास जब एक बस (bus) और ट्रक (truck) अगल बगल आए उसी वक्त बस में सवार एक बच्ची का सर बस से बाहर था और वो ट्रक की चपेट में आगया। जिससे बच्ची का मस्तिष्क (brain) बाहर आगया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की है। जब बस क्रमांक एमपी-10 8666 खण्डवा से इंदौर जा रही थी। इसी बस में बालिका तमन्ना सवार थी। उसने उल्टी करने के लिए अपना सर बस से बाहर निकाला। उसी वक़्त ट्रक क्रमांक पीबी-02 सीसी 7974 सामने से आरहा था और बालिका का सर उसकी चपेट में आगया जिससे उसके सर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

घटना के बाद बालिका का लटका हुआ सर और हर तरफ खून देखकर आस पास के सभी लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गयी थी। देशगांव चौकी प्रभारी रमेश गवले ने बताया कि जहां एक तरफ ट्रक इंदौर से खण्डवा आ रहा था वहीं बस खण्डवा से इन्दौर जा रही थी। यह दर्दनाक हादसा रोशिया फाटे के पास बेड़ा घाट में हुआ।

यह भी पढ़ें… दमोह उपचुनाव: राहुल लोधी ने भरा नामांकन, सीएम रहे मौजूद, चुनाव से पहले किया बड़ा दावा

देशगांव चौकी पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही दोनों वाहनों के चालकों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है।बालिका का शव पोस्टमार्टम हेतु छैगांव माखन अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews