
MP Police/CEO Transfer : मध्यप्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। राज्य शासन ने वन विभाग के बाद अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और पुलिस विभाग ने तबादले किए है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 12 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इनमें उपायुक्त, मुख्य कार्यपालन अधिकारी और विकास खंड अधिकारी स्तर के अफसर शामिल हैं।
इन अधिकारियों के ट्रांसफर प्रशासकीय आधार पर किए गए हैं।इसके अलावा मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में निरीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय भोपाल से 10 निरीक्षकों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी हुआ है।
MP Transfer : इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले
- PHQ भोपाल में निरीक्षक रामनारायण सिंह भदौरिया को उज्जैन ।
- नीमच में निरीक्षक शिवकुमार यादव का ट्रांसफर शाजापुर।
- छतरपुर में निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर का ट्रांसफर टीकमगढ़।
- झाबुआ के निरीक्षक राजू सिंह बघेल को सीहोर ।
- PHQ भोपाल में निरीक्षक प्रशांत कुमार यादव का ट्रांसफर अशोकनगर ।
- PHQ में कार्यकारी निरीक्षक अनिला कैथवास को उज्जैन ।
- सतना में कार्यकारी निरीक्षक पंकज कुमार शुक्ला का ट्रांसफर टीकमगढ़ ।
- PHQ भोपाल की स्पेशल ब्रांच में कार्यकारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश सिंह चौहान को गुना ।
- लोकायुक्त संगठन भोपाल में कार्यकारी निरीक्षक विक्रम चौहान को बुरहानपुर ।
- PHQ भोपाल में कार्यकारी निरीक्षक हरी सिंह परमार का सीहोर ट्रांसफर किया गया है।
Transfer Order Copy


लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

