CM Rise School: मध्य प्रदेश के 275 सीएम राइज स्कूलों में 16 मार्च से शुरू होगा एडमिशन, इस दिन जारी होगी प्रवेश सूची

CM Rise School

CM Rise School: मध्य प्रदेश के सीएम राइज स्कूलों में 16 मार्च से विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस संबंध में डीपीआई यानी की लोक शिक्षण संचनालय द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। एमपी में लगभग 275 सीएम राइज स्कूलों में बच्चों को केजी 1 और पहली में प्रवेश दिया जाएगा।

जारी हुए दिशा निर्देश

275 स्कूलों में बच्चों का एडमिशन लिया जाने वाला है। इसके लिए जारी दिशा निर्देशों में यह बताया गया है कि छठवीं और नौवीं कक्षा में कैंपस विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रवेश पूर्ण हो जाएगा। उसके बाद ही रिक्त स्थानों पर अन्य विद्यालयों के छात्रों को प्रवेश मिलेगा।

ऐसे लोग जो विद्यालय में काम करते हैं यानी की शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ के रूप में गिने जाते हैं। उनके बच्चों को लॉटरी सिस्टम की जगह विद्यालय में सीधे प्रवेश दिया जाएगा।

कब आएगी प्रवेश की सूची

केजी 1 और कक्षा पहली में 16 मार्च से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। 16 मार्च से लगाकर 23 मार्च तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। जो माता-पिता अपने बच्चों का एडमिशन करवाना चाहते हैं। वो इसके लिए आवेदन दे सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 मार्च को प्रवेश सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 6 अप्रैल तक चयनित विद्यार्थियों के फॉर्म भरवा कर अभिलेख और अगर शुल्क लग रहा हो तो वह जमा करवाया जाएगा।

क्या है सीएम राइज स्कूल

सीएम राइज स्कूल क्या है और कैसे हैं। इस बारे में बात की जाए तो आपको बता दें कि सीएम राइज स्कूल एक ऐसी योजना है। जिसमें सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर उन्हें प्राइवेट स्कूलों से अच्छा बनाने की कोशिश की जा रही है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ नए शैक्षिक आयाम स्थापित करना इन स्कूलों को बनाए जाने का मुख्य उद्देश्य है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews