
Run for Unity: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने “मन की बात” कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस घोषित किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।
रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तेलीबांधा तालाब से गोरिया चौक तक दौड़ की शुरुआत की, वहीं भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने टीटी नगर से दौड़ को हरी झंडी दिखाई। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प किया।
‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई
भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित जन समुदाय को एकता की शपथ दिलाई और ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के आह्वान का उल्लेख किया।
ये गणमान्य वयक्ति रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालवी राय और अपर मुख्य सचिव श्रीमती स्मिता भारद्वाज घाटी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एकजुट होकर देश की एकता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लेने का आग्रह किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में प्रदेशवासियों से पर चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को है। इसलिए राष्ट्रीय एकता का यह आयोजन 29 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों को इस अवसर पर एकता और फिटनेस का संदेश अपनाने का आग्रह किया है। साथ ही साथ पूरे देश में न केवल अखंडता का भाव मजबूत करने की अपील की है, बल्कि स्वस्थ जीवन का महत्व भी जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा गया है।
आप भी देखें और सुनें
[dgv_vimeo_video id=”1024240937″]
भोपाल में ‘रन फॉर यूनिटी’ के लिए विशेष रूट का निर्धारण किया गया है, जो खेल स्टेडियम से शुरू होकर कमला नेहरू स्कूल टॉप एंड टाउन और रोशनपुरा चौराहे से होते हुए वापस अपेक्स बैंक के रास्ते खेल स्टेडियम पर समाप्त होगा। इस रूट के माध्यम से प्रतिभागियों को शहर के प्रमुख स्थानों से गुजरने का अवसर मिलेगा, जो न केवल भोपालवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाएगा, बल्कि पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल भी बनाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”1024241180″]
‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को बढ़ावा देना और समाज में एकजुटता का संदेश देना है।
मंत्री विश्वास सारंग ने अपने संबोधन में कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमारे जीवन का प्रत्येक कार्य इसी संकल्प के साथ होना चाहिए, कि हम अपने देश को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में समाज को एकजुट रखना न केवल सरकार की बल्कि प्रत्येक नागरिक के जिम्मेदारी है।
आप भी देखें और सुनें
[dgv_vimeo_video id=”1024241427″]
[dgv_vimeo_video id=”1024241543″]

