फर्जी पदाधिकारियों पर अजाक्स का शिकंजा, प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य ने जारी की चेतावनी, भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील की

मध्य प्रदेश अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य ने अजाक्स के नाम एवं लेटरहेड का अनधिकृत दुरुपयोग करने वालों के लिए सख्त चेतावनी जारी कर दी है। साथ ही अजाक्स के सदस्यों और कर्मचारियों से खास अपील की है।
Chaudhary Mukesh Maurya

मध्यप्रदेश अजाक्स (म.प्र. अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ) के प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य ने एक चेतावनी जारी कर दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अजाक्स के नाम एवं लेटरहेड का अनधिकृत दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर चौधरी मुकेश मौर्य ने ऐसी चेतावनी किस संबंध में दी है। दरअसल, हाल ही में अजाक्स में यह मामला सामने आया है कि कुछ अनधिकृत व्यक्ति जिनमे संतोष वर्मा, एस.एल.सूर्यवंशी, एम.सी.अहिरवार, राजवीर अग्निहोत्री, महेश विरोलिया, बसंत खरे जिनका संगठन से कोई वैधानिक संबंध नहीं है यह सभी लोग अजाक्स के नाम, लेटरहेड, पदनाम एवं संगठन की पहचान का दुरुपयोग कर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाज के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं तथा अजाक्स के नाम पर विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों एवं आयोजनों का संचालन कर रहे हैं।

अनधिकृत कार्यक्रमों से संगठन का कोई लेना-देना नहीं: चौधरी मुकेश मौर्य

चौधरी मुकेश मौर्य ने स्पष्ट किया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों, बैठकों, सम्मेलनों अथवा उनके नाम से जारी किए जा रहे पत्र, सूचनाएं और प्रेस विज्ञप्तियों का मध्यप्रदेश अजाक्स से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सभी गतिविधियां पूरी तरह अनधिकृत और भ्रामक हैं।

उन्होंने सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा समाज के नागरिकों से अपील की कि वे केवल मध्यप्रदेश अजाक्स के विधिवत अधिकृत पदाधिकारियों द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं और कार्यक्रमों पर ही विश्वास करें तथा किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी के झांसे में न आएं।

संगठन के नाम और लेटरहेड के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई

अजाक्स प्रातांध्यक्ष ने अपनी बात को जारी रखते हुए बताया कि जिन लोगों के द्वारा संगठन के नाम, लेटरहेड एवं पदनाम का अनधिकृत उपयोग कर समाज एवं कर्मचारियों को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है उन व्यक्तियों के विरुद्ध आश्वयक कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मध्यप्रदेश शासन के साथ-साथ उनके संबंधित विभागाध्यक्षों को भी शिकायत भेजी जा रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति भी इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सक्षम न्यायालय और संबंधित शासकीय विभागों में वैधानिक कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराई जाएगी। ऐसी स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की स्वयं होगी।

अजाक्स ने अपने सदस्यों और कर्मचारियों से की अपील

इस दौरान मध्य प्रदेश अजाक्स ने इस गतिविधियों को देखते हुए अपने सभी सदस्यों एवं कर्मचारियों से खास अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा संगठन के नाम पर किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधियां संचालित की रहीं हों तो उसकी जानकारी तत्काल संगठन के पदाधिकारियों को दें। जिसके बाद संगठन अपने आधार पर उन व्यक्तियों पर उचित कार्रवाई करेगा। इसके अलावा पदाधिकारियों को भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने को भी कहा है संगठन की गरिमा, वैधानिकता एवं सामाजिक विश्वास की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews