दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा, इंदौर के बड़े नेता होंगे शामिल

दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा, इंदौर के बड़े नेता होंगे शामिल

BJP National Executive meeting: इंदौर से भाजपा के सभी प्रमुख नेता शनिवार को दिल्ली की ओर रवाना होंगे जहां वे भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भाग लेंगे। जानकारी के अनुसार इस बैठक में सभी विधायक, सांसद, और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हिस्सा लेंगे और दो दिनों तक लोकसभा चुनाव की रणनीति और तैयारी पर चर्चा करेंगे।

सभी बड़े नेता आज होंगे रवाना:

जानकारी के अनुसार नगरीय एवं प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ इंदौर से, सांसद शंकर लालवानी, उज्जैन लोकसभा के प्रभारी सुदर्शन गुप्ता, साथ ही विधायक रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे दिल्ली जाएंगे। इसके साथ ही जानकारी में सामने आया है की विधायक मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला और मनोज पटेल सहित महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी दिल्ली के लिए आज रवाना होंगे।

मुख्य फोकस 29 सीटों की जीत पर:

वहीं आपको बता दें की इस बैठक में लोकसभा चुनाव से जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा की जाएगी और नेताओं को दिए जाएंगे निर्देशों के आधार पर आगे के कार्यों का निर्धारण किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने यह भी जताया है कि इस बैठक का मुख्य फोकस 29 सीटों की जीत पर होगा जो लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा जीती जानी हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews