मालामाल शादियों में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय चोर पुलिस हिरासत में

चोरी

दतिया, सत्येंद्र रावत कोटरा। दो थाना प्रभारियों की जोड़ी ने एक बार फिर बड़ा खुलासा किया है।। हमेशा चर्चा में रहने बाले बडौनी थाना प्रभारी (station incharge) रविन्द्र शर्मा व जिगना थाना प्रभारी वैभव गुप्ता ने फिर एक बड़ी चोरी (theft) का खुलासा किया है। मालामाल शादियों (grand weddings)  में लग्जरी कपड़े पहनकर रुपए व जेवरात चुराने वाला अन्तर्राजीय चोर(interstate thief) गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी एसपी ने प्रेस काॅन्फ्रेंस (press conference) में दी।

यह भी पढ़ें… अभिभावकों की अनुमति के बगैर ऑफलाइन परीक्षा ले रहे निजी स्कूल, फीस का भी नहीं है हिसाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अमन सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया की 2 फरवरी को कस्तूरी मैरिज गार्डन में नारयण दास सुंदरानी के शादी समारोह में चोर पैसों से भरा बैग चुरा कर ले गया थे जिसकी शिकायत फरयादी ने पुलिस (police) को दी थी।  जिसके बाद पुलिस ने चोर की तलाश प्रारंभ कर दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना से चोर विशांत सिसोदिया को रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए चोर के कब्जे से पुलिस ने 2 लाख 50 हजार रुपए भी बरामद किये हैं।

पकड़े गए चोर ने पूछताछ में बताया कि वो लग्जरी शादियों को अपनी चोरी का निशाना बनाता था। इससे पहले भी वो कानपुर, लखनऊ, नांगपुर, बनारस, सहित कई जिलों में शादियों में चोरी कर चुका है। चोर पकड़ने वाली पुलिस टीम को भी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने 30 हजार रुपए का इनाम प्रतिवेदन आईजी ऑफिस में भेजने की घोषणा भी की है। इस पूरी कार्यवाही में बडौनी थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा, व जिगना थाना प्रभारी वैभव गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews