Bhind News: नाराज बघेल समाज ने फूंका ज्योतिरादित्य सिंधिया पुतला

Bhind News:  नाराज बघेल समाज ने फूंका ज्योतिरादित्य सिंधिया पुतला

भिंड, गणेश भारद्वाज। भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से बघेल समाज नाराज है। उनकी नाराजगी गुना में सिंधिया द्वारा एक सड़क से अहिल्याबाई का नाम हटाने को लेकर है। बघेल समाज ने इसे समाज का अपमान बताया है और इसे लेकर गोहद गुलंबर तिराहे पर सिंधिया का पुतला दहन किया।

गौरतलब है कि गुना में पिछले दिनों राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा न्यू टेकरी रोड अहिल्याबाई होलकर मार्ग का नाम बदल कर कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के दादा सागर सिंह सिसोदिया मार्ग कर दिया था।  इस बात को लेकर बघेल समाज मे काफी रोष है इसको लेकर होल्कर सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुरेंद्र बघेल द्वारा गोहद गोलंबर तिराहे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला जलाया गया।

ये भी पढ़ें – नेहरू की सिगरेट 555 पर उलझे भाजपा और कांग्रेस, एक दूसरे पर कसे तंज

प्रदर्शन के दौरान मौजूद पुलिस द्वारा पुतला छीनने की कोशिश की गई और कहा गया कि आपको इसकी अनुमति नहीं है लेकिन पुलिस इसमें सफल नहीं हो पाई। होल्कर सेना के नेताओं ने कहा कि सिंधिया द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर का अपमान किया गया है इसलिए समाज के लोगों ने काफी आक्रोश है। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूरे प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए और इसमें तुरंत सुधार करना चाहिए।  होल्कर सेना के राष्ट्रीय प्रभारी सुरेंद्र बघेल ने चेतावनी दी है अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई और जल्द इस फैसले को नहीं बदला गया तो सिंधिया निवास जय विलास पैलेस ग्वालियर पर बघेल समाज द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में होल्कर सेना के पदाधिकारी एवं ओबीसी युवा प्रदेश अध्यक्ष अमन श्रीवास, विष्णु बघेल, टिंकू बघेल, अजय पाल, सुनील श्रीवास, राहुल उपाध्याय, शाहरुख शाह, अवधेश बघेल, अरविंद बघेल बघेल समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews