Bengaluru Investor Summit: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज और कल बेंगलुरु में उद्योगपतियों से करेंगे संवाद, स्पेस टेक्नोलॉजी में निवेश के लिए पहली बार बढ़ाया जाएगा कदम

Bengaluru Investor Summit: आज और कल यानी 7 और 8 अगस्त को बेंगलुरु में दो दिवसीय इन्वेस्टर रोड-शो आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेशकों से मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे।
Bengaluru Investor Summit: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज और कल बेंगलुरु में उद्योगपतियों से करेंगे संवाद, स्पेस टेक्नोलॉजी में निवेश के लिए पहली बार बढ़ाया जाएगा कदम

Bengaluru Investor Summit: मध्यप्रदेश ने अपने निवेश को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास को तेज करने के लिए पहली बार स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में कदम बढ़ाया है। दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु में आयोजित दो दिवसीय इन्वेस्टर रोड-शो में निवेशकों से संवाद करेंगे। यह समिट 7 और 8 अगस्त को यानी आज और कल आयोजित होगी, जिसमें डॉ. यादव प्रमुख उद्योगपतियों और कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलकर मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे।

स्पेस टेक्नोलॉजी में निवेश का आमंत्रण

दरअसल मध्यप्रदेश स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम कर रही कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित कर रहा है। बता दें कि यह सेक्टर उपग्रह चित्रण और डाटा एनालिटिक्स की सेवाएं उपलब्ध कराता है, जो आधुनिक तकनीक और सूचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. यादव प्रमुख स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनियों जैसे पिक्सल, दिगंतरा, गैलेक्स आई, सेटस्योर, कलाइड ईओ, और स्काई सर्वर से मुलाकात करेंगे और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

आईटी सेक्टर में निवेश की संभावना

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव आईटी सेक्टर की कंपनियों से भी संवाद करेंगे। उनके इस प्रयास का उद्देश्य मध्यप्रदेश को एक आईटी हब के रूप में स्थापित करना है। वे कॉग्निजेंट, नेसकॉम, किंड्रील, इंफोसिस, टीसीएस, विसेन टेक्नोलॉजी, सीसा इंफोसेक, हैपिएस्ट माइंड्स, डेल्टा कैपिटा, नीमन मारकस, और मोवाटे जैसी प्रमुख आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलकर निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स की स्थापना

जानकारी के अनुसार डॉ. यादव की मंशा है कि भोपाल और इंदौर में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) स्थापित किए जाएं। इन सेंटर्स की स्थापना से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के माध्यम से मध्यप्रदेश को वैश्विक तकनीकी और व्यापारिक मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान मिल सकेगा।

गारमेंट इंडस्ट्री में संभावनाएं

दरअसल बैंगलुरु समिट के दौरान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में गारमेंट इंडस्ट्री की संभावनाओं को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। वे प्रमुख परिधान और वस्त्र (टेक्टाइल) कंपनियों के साथ चर्चा करेंगे। इस क्षेत्र की कई कंपनियां, जैसे बेस्ट कॉर्प और गोकलदास, पहले ही मध्यप्रदेश में निवेश कर रही हैं। गारमेंट इंडस्ट्री में निवेश से मध्यप्रदेश को युनिवर्सल गारमेंट सेक्टर में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने में मदद मिलेगी।

अन्य निवेश क्षेत्रों पर भी चर्चा

वहीं बैंगलुरु में आयोजित इस समिट में मध्यप्रदेश के अन्य निवेश अवसरों पर भी चर्चा होगी। इसमें आईटी सेक्टर, पर्यटन, एमएसएमई, और गारमेंट सेक्टर में निवेश की संभावनाओं को लेकर निवेशकों को परिचित कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उद्देश्य है कि इन निवेशों के माध्यम से राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की जाए और अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न किए जाएं।

बता दें कि बैंगलुरु इन्वेस्टर समिट मध्यप्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां राज्य अपने निवेश के अवसरों को प्रस्तुत करेगा और वैश्विक और राष्ट्रीय कंपनियों के साथ संवाद करेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews