Hindi News

MP Hill Stations: मध्य प्रदेश के इन हिल स्टेशनों पर घूमने का बना सकते हैं प्लान, प्राकृतिक सुन्दरता का देता है बेहतरीन नजारा

Written by:Sanjucta Pandit
Published:

MP Hill Stations : मध्य प्रदेश में ऐसे कई सारे हिल स्टेशन हैं जहां आप घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। पहाड़ों की वादियों में यकिन मानिए आज अलग ही सुकून महसूस करेंगे। चारों ओर हरियाली से घिरे ये हिल स्टेशन गर्मी के मौसम के लिए सबसे अच्छा हॉलिडे डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां आपको शांति का एहसास होगा। दरअसल, घुमने के शौकीन लोगों को अगल-अलग मौसम में घूमना पसंद होता है जो अक्सप ट्रैवलिंग करते रहते हैं। उन्हें नई- नई जगहों का सैर करना काफी पसंद होता है। किसी को पहाड़ों की वादियों में घूमना अच्छा लगता है, तो किसी को धार्मिक स्थलों का भ्रमण करना, किसी को समुद्र का किनारा भाता है, तो किसी को रेगिस्तान की तपती गर्मी का लुफ्त उठाना अच्छा लगता है। बता दें कि टूरिस्म अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने परिवार, दोस्त आदि के साथ जा सकते है।

पचमढ़ी हिल स्टेशन

पचमढ़ी नर्मदापुरम जिले में स्थित एक पर्वतीय पर्यटक स्थल है। यह ब्रिटिश राज के जमाने से एक छावनी रही है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण 1,067 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह शहर अक्सर “सतपुड़ा की रानी” कहलाता है। यहाँ के जंगलों में शेर, तेंदुआ, सांभर, चीतल, गौर, चिंकारा, भालू, भैंस तथा कई अन्य जंगली जानवर मिलते हैं। यहां की गुफाएँ पुरातात्विक महत्व की हैं क्योंकि गुफाओं में शैलचित्र भी मिले हैं। इसके अलावा, आप यहां पर प्रियदर्शिनी प्‍वाइंट, रजत प्रपात, बी फॉल, पांडव गुफा, जटाशंकर गुफा घूमने के लिए जा सकते हैं।

मांडू हिल स्टेशन

मांडू मध्य प्रदेश के प्रमुख हिल स्टेशन में से एक है। आप यहां हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में ये सबसे अधिक घूमे जाने वाले हिल स्टेशन में से एक है। यहां पर कई सारे महल और प्राचीन स्मारक है। साथ ही, यहां एक झील भी है जो कि कपल्स के लिए बेस्ट जगह है। खासकर इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों को इस जगह का सैर जरूर करनी चाहिए।

ओंकारेश्वर हिल स्टेशन

ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। बता दें ये मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। जहां हर साल बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भगवान शिव के दर्शन करने यहां आते हैं। यहां एक और प्राचीन मंदिर है, जिसका नाम है अमरकेश्वर। आप यहां ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग और गोमुख घाट की यात्रा कर सकते हैं। ये मंदिर सुंदर मूर्तियों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। इसलिए अगर आप भी हिल स्टेशन के साथ- साथ भगवान के दर्शन भी करना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं।

शिवपुरी हिल स्टेशन

शिवरपुरी मध्य प्रदेश के सबसे मशहूर हिल स्टेशनों में से एक है जो कि समुद्र तल से लगभग 462 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये झिलमिलाती झीलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां जाधव सागर झील, चांदपाठा और अन्य झीलें शामिल हैं। यहां जाने के बाद आप एक शांत माहौल पाएंगे। जिंदगी की भीगदौड़ से आराम पाने के लिए आप यहां जा सकते हैं। इसके अलावा, चारों ओर हरियाली के सुदंर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। शिवपुरी में आप माधव नेशनल पार्क और बाणगंगा मंदिर घूम सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, आप यहां दोस्तों और परिवार के साथ नाव की सवारी भी कर सकते हैं।

तामिया हिल स्टेशन

मध्य प्रदेश में तामिया हिल भी आप घूमने जा सकते हैं। जंगलों और प्रकृति की लुभावनी सुंदरता से घिरा ये एक बेहतरीन स्थान है। हिल स्टेशन के दर्शनीय स्थलों में पातालकोट वैली, ट्राइबल म्यूजियम और सनसेट म्यूजियम शामिल हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews