भावांतर योजना : आज 3.77 लाख किसानों को मिलेगी सौगात, सीएम मोहन यादव खातों में जारी करेंगे 810 करोड़ रुपए

MP Bhavantar Yojana : सोयाबीन का मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी।
Soybean CM Mohan Yadav

Soybean CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी है। 28 दिसंबर 2025 को सीएम डॉ. मोहन यादव भावांतर योजना के तहत प्रदेश  के 3.77 लाख किसानों के खातों में 810 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। यह राशि रतलाम जिले के शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय जावरा में रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय सोयाबीन भावांतर योजना कार्यक्रम से सीधे एक क्लिक में जारी की जाएगी।

अब तक भावांतर योजना के तहत 6.44 लाख किसानों के खातों में 1292 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। इस कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। इस दौरान सीएम डॉ. यादव ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

1 से 25 दिसंबर का सोयाबीन का मॉडल रेट

  • कृषि विभाग  द्वारा भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए मॉडल रेट नियमित रूप से जारी किए जा रहे हैं। अबतक 25 दिसंबर तक के रेट जारी हो चुके है। कृषि विभाग के अनुसार, 1 दिसंबर को 4239 रुपए, 2 दिसंबर को 4235 रुपए, 3 दिसंबर को 4240 रुपए, 4 दिसंबर को 4235 रुपए, 5 दिसंबर को 4230 रुपए, 6 दिसंबर को 4217 रुपए, 7 दिसंबर को 4222 रुपए, 8 दिसंबर को 4219 रुपए, 9 दिसंबर को 4217 रुपए और 10 दिसंबर को 4210 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था।
  • इसी तरह 11 दिसंबर को 4207 रुपए, 12 दिसंबर को 4202 रुपए, 13 दिसंबर को 4204 रुपए, 14 दिसंबर को 4208 रुपए, 15 दिसंबर को 4208 रुपए, 16 दिसंबर को 4209 रुपए, 17 दिसंबर को 4205 रुपए, 18 दिसंबर को 4195 रुपए, 19 दिसंबर को 4201 रुपए, 20 दिसंबर को 4191 रुपए, 21 दिसंबर को 4193 रुपए, 22 दिसंबर को 4194 रुपए, 23 दिसंबर को 4209 रुपए ,24 दिसंबर को 4213 रुपए और 25 दिसंबर को 4235 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया था।

सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5328 रु, जनवरी तक चलेगी खरीदी

  • गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा एमएसपी के अंतर की भरपाई का प्रावधान किया गया है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की ₹5,328 प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी। अगर एमएसपी से कम कीमत पर सोयाबीन बिकता है तो किसानों के घाटे की भरपाई भावांतर योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। भावांतर योजना के तहत एमएसपी और विक्रय मूल्य के अंतर की भरपाई का प्रावधान किया गया है।
  • कृषि विभाग के अनुसार, 9.36 लाख सोयाबीन उत्पादक किसानों ने पंजीयन करवाया है। प्रदेश में 24 अक्टूबर 2025 से पंजीकृत किसानों से सोयाबीन की खरीदी की प्रक्रिया जारी है जो 15 जनवरी 2026 तक (24 Oct 2025 – 15 Jan 2026) चलेगी। भावांतर योजना से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में किसान हेल्पलाइन का दूरभाष नंबर–0755-2704555 पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन प्रतिदिन प्रातः 07 बजे से रात्रि 11 बजे तक निरंतर कार्य करेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews