जुआ फड़ चलाने वाले 12 बदमाश गिरफ्तार, नगदी समेत 22 मोबाइल और मोटरसाइकल बरामद

जुआ फड़ चलाने वाले 12 बदमाश गिरफ्तार, नगदी समेत 22 मोबाइल और मोटरसाइकल बरामद

भिंड, सचिन शर्मा। मध्य प्रदेश में फ्रॉड, ठगी, जुआ-सट्टे जैसे तमाम अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस नकेल कसती नज़र आती है लेकिन इसके बावजूद इन कार्यों में लिप्त कई बदमाश बेखौफ होकर सक्रीय हैं। ताज़ा मामला भिंड जिले के मेहगांव से सामने आया है जहां पुलिस ने बरहद गांव में 12 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 89 हजार रुपये भी बरामद किये हैं। वहीं कुछ लोग पुलिस की आहट सुनकर पहले ही मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

मामला मेहगांव के बरहद गांव का है जहां कुछ लोग गांव की एक बगिया के पास जुआ फड़ चला रहे थे। मुखबिर द्वारा इसकी सूचना पुलिस को मिली जिसपर भिंड एसपी मनोज कुमार ने साइबर क्राइम और मेहगांव शाना पुलिस की एक टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिये। जिसके बाद पुलिस द्वारा ज्वाइंट कार्रवाई में मौके पर दबिश देते हुए 12 लोगों को पकड़ा गया है। साथ ही मौके से 1 लाख 89 हज़ार रुपये, 22 मोबाइल फोन और कुछ लोगों की मोटरसाइकल भी बरमाद की गई हैं। वहीं पुलिस की हलचल देख कुछ लोग फरार हो गए जिनकी पुलिस तलाशी कर रही है। फिलहाल पुलिस के कब्जे में मोबाइल और मोटरसाइकिल हैं जिनके नंबरों की जानकारी लेकर बदमाशों की तफ्तीश की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”631653348″]

[dgv_vimeo_video id=”631668126″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews