भिंड पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर इनामी बदमाश को पकड़ा, आरोपी पर कई मामले हैं दर्ज

भिंड पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर इनामी बदमाश को पकड़ा, आरोपी पर कई मामले हैं दर्ज

भिंड, सचिन शर्मा। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस को एक इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता मिली है। इस बदमाश पर भिंड से लेकर दिल्ली तक कई मामले दर्ज हैं। वहीं बीते कई महीनों से पुलिस को बदमाश की तलाश थी। जिसपर शुक्रवार रात पुलिस ने एक टीम गठित कर क्षेत्र की घेराबंदी की जिसमें पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, लेकिन अंतत: आरोपी को पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें- MP : मंडी कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला, जल्द तैयार होगा प्रस्ताव, इन्सेंटिव भी मिलेगा

जानकारी के मुताबिक कुख्यात बदमाश शैतान सिंह पर कई मामले दर्ज हैं जिसपर 30 हजार का इनाम का हवाला रखा गया था। वहीं शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी की बाइक पर सवार आरोपी शैतान सिंह को मालनपुर क्षेत्र में देखा गया है जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। आरोपी बदमाश के साथ एक अन्य बदमाश भी सवार था जिसने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी और भागने लगे, लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाशों पर फायरिंग की जिससे बदमाश शैतान सिंह के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दोनों घायल आरोपियों को गिरफ्तार कर गोहद हॉस्पिटल में भर्ती करया। आरोपियों से एक तमंचा और पिस्तौल बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”614193569″]

[dgv_vimeo_video id=”614194558″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews