Bhind News – भिंड कलेक्टर का वीडियो वायरल, कर्मचारियों से बोले- ऐसी तैसी कर दूंगा

bhind collector

भिंड, गणेश भारद्वाज। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के निर्देश के बाद भिंड जिला प्रशासन (Bhind District Administration) एक्टिव मोड में दिखाई दे रहा है। शनिवार (Saturday) को कलेक्टर वीरेंद्र सिंह रावत (Collector Virendra Singh Rawat) जिला अस्पताल का ओचक निरीक्षण करने पहुंचे। और बाबुओं को चेतावनी दे डाली कि अगर काम के बदले घूस ली तो ऐसी तैसी कर दूंगा। इस दौरान किसी ने उनका ये वीडियो (Video) बना लिया जो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है।

दरअसल, शनिवार को भिंड कलेक्टर (Bhind Collector) वीरेंद्र रावत जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां पर मौजूद कर्मचारियों (Employees) को चेताते हुए कलेक्टर वीरेंद्र रावत ने कहा कि मुझे पैसे लेने की शिकायतें मिल रही हैं। अगर ऐसा है तो मैं तुम्हारी ऐसी तैसी कर दूंगा।इस दौरान  रैन बसेरा की अव्यवस्थाएं देख सुधार के निर्देश भी दिए। परिसर में तम्बाकू (Tobacco) थूकने पर वार्ड प्रभारी (Ward Incharge) को निलंबित कर दिया और प्रसूती वार्ड में 100 बेड बढाने के निर्देश भी दिए।वही सफाई कम होने पर सफाई एजेंसी (Cleaning Agency) पर एक हजार रुपये का जुर्माना ठोका। कलेक्टर के इस एक्शन से कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews