बीजेपी नेता रमेश दुबे ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, की ये मांग

बीजेपी नेता रमेश दुबे ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, की ये मांग

भिंड, गणेश भारद्वाज। भाजपा मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली में मुलाकात की। इसी के साथ उन्होने भिंड-ग्वालियर हाइवे को फोरलेन किये जाने के लिए एक स्मरण पत्र भी सौंपा।

पॉलीथिन उपयोग पर सख्त HC, कार्यवाही की रिपोर्ट पेश करे शासन अन्यथा PS हाजिर हो

डॉ रमेश दुबे ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र सौंपते हुए बताया कि वर्तमान में भिंड ग्वालियर नेशनल हाइवे क्रमांक 719 पर यातायात का दबाव बहुत अधिक है। आए दिन सड़क हादसों की संख्या में बेहताशा वृद्धि हुई है। अभी हाल ही में कुछ दिन पहले जिले के एक होनहार युवा पत्रकार एवं एक काबिल युवा डॉक्टर का भीषण सड़क हादसे में असमय निधन हो गया था, जिसकी वजह से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी थी। उन्होने कहा कि ऐसी घटनाओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है जिस पर लगाम लगा पाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग को टू लेन से फोर लेन बनाये जाने की बहुत आवश्यता है। इसके अलावा अन्य कोई विकल्प शेष नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होने राष्ट्रीय राजमार्ग 719 को टू लेन से फोर लेन में बदलने के लिए भिंड की अवाम की इस मांग को पूरा करने के लिए निवेदन किया।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर डॉ रमेश दुबे द्वारा उठाई गई भिंड जिले की अतिआवश्यक मांग को जल्द से जल्द पूरा करने एवं इस राजमार्ग को फोरलेन में बदलने के लिए पत्र लिखा है।
डॉ दुबे ने हाइवे को फोरलेन बनाए जाने हेतु मंत्री सिंधिया के द्वारा उठाये गए इस कदम के लिए समूचे भिंड की ओर से धन्यवाद दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews