लहार: एसडीएम के साथ हुआ पथराव, जाने पूरा मामला..

लहार: एसडीएम के साथ हुआ पथराव, जाने पूरा मामला..

लहार, सचिन शर्मा।  लहार नगर से एक चौकने वाली खबर सामने आई है। यह मामला जनकपुरा मुहल्ले की है, जहां  अवैध रुप से रखी गई बाबा सहाब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति हटाने पर हंगामा शुरू हो गया। मौके पर जब लहार एसडीएम विवेक केवी पहुंचे तो आक्रोशित भीड़ ने जेसीबी, और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव शुरू कर दिया।  जहां पर प्रशासन मौजूद था उस क्षेत्र में हमला किया गया। उनके चारों और  आग लगाकर उन्हें डराने कि कोशिश भी की गई।

यह भी पढ़े…. BAJAJ Finance FD बन सकता है सुरक्षित निवेश, जाने इसके कुछ फायदे..

हालांकि बाद में जब भारी मात्रा में  पुलिस बल सहित थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया पहुंचे, तब कहीं जाकर मामला ठंडा हुआ और उपद्रव करने बाली भीड़ ने सामंजस्य कर बाबा सहाब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को अलग हटाकर स्थापित किया जिसके कारण उपद्रवियों पर मामला दर्ज नहीं कराया गया। मामला आपस में ही सुलझाया गया। जहां पहले उपद्रवियों ने पथराव किया बाद में खुद मूर्ति हटाई, तो फिर किसी पर कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews