भोपाल में संविधान दिवस की 75वीं सालगिरह की विशेष पदयात्रा, विश्वास सारंग ने लोकतंत्र पर दिया बयान

भोपाल में संविधान दिवस की 75वीं सालगिरह पर एक विशेष पद-यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य संविधान के प्रति जागरूकता और सम्मान को बढ़ावा देना है।
Constitution Day 75th Anniversary

Constitution Day 75th Anniversary: संविधान दिवस के अवसर पर भोपाल में खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र को मजबूती देने की बात कही। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान तैयार हुआ था और आज इस दिन को पूरे देश में संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि आज ‘मैं सभी का यहां स्वागत करता हूं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सरकार चलाई है।’ ‘जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे और बाद में जब वे प्रधानमंत्री बने तब भी उन्होंने संविधान का सम्मान करने का संकल्प लिया। जब वे पहली बार संसद पहुंचे तो उन्होंने संविधान पर हाथ रखकर यह वादा किया कि उनकी सरकार संविधान के मुताबिक चलेगी और देश के विकास के लिए काम करेगी।’

भोपाल में संविधान दिवस पर पदयात्रा

आपको बता दें, संविधान दिवस को लेकर देश भर में पदयात्राएं निकाली जा रही है। भोपाल में भी शौर्य स्मारक से शाम 4 बजे संविधान दिवस की पदयात्रा शुरू होगी जो बाबा साहब की प्रतिमा तक जाएगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी और ओलंपियन खिलाड़ी और जन प्रतिनिधि शामिल रहेंगे जो संविधान के प्रति अपने सम्मान को दर्शाएंगे।
<

मंत्री सारंग ने दिए प्रशासन को जरूरी निर्देश

खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने संविधान दिवस की मौके पर होने वाली पदयात्रा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए हैं। यह यात्रा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी, जिसमें नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के छात्र और युवा शामिल होंगे। इसके अलावा खेल विभाग के खिलाड़ी और आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों के विद्यार्थी भी इस यात्रा का हिस्सा होंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1032982728″]

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर दिया जोर

मंत्र विश्वास सारंग ने पदयात्रा के आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की बात की। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन स्थल और रास्ते की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा ट्रैफिक सही तरीके से चले, और पुलिस बैंड की व्यवस्था भी हो, इसके लिए भी निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने यह भी कहा है की यात्रा के दौरान पुलिस की तैनाती और पार्किंग की व्यवस्था भी ठीक से की जाए। उन्होंने युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए पदयात्रा को पूरी तरह से अनुशासन और व्यवस्थित तरीके से निकालने को कहा।

[dgv_vimeo_video id=”1032983188″]

25 नवंबर से 12 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

युवाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 25 नवंबर से 12 दिसंबर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें यंग लीडर डायलॉग प्रोग्राम और डिजिटल क्विज जैसे कार्यक्रम भी किए जाएंगे। आपको बता दें, डिजिटल क्विज का आयोजन MyIndia Portal पर किया जाएगा। पहला चरण 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक होगा, दूसरा चरण 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक होगा और तीसरे चरण में चयनित किए गए सो युवाओं के बीच आगामी राउंड होंगे। पीएम मोदी 1500 युवाओं से संवाद करेंगे और आगामी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1032984449″]

दिग्विजय सिंह के बयान पर मंत्री सारंग की प्रतिक्रिया

मंत्री विश्वास सारंग में दिग्विजय सिंह के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का बयान कांग्रेस और नेहरू की तरफ इशारा कर रहा है, जिससे यह साफ होता है कि वह संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। मंत्री सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान को तार तार किया है और उसकी गरिमा को नुकसान पहुंचाया।

[dgv_vimeo_video id=”1032984931″]

मंत्री सारंग की अखिलेश यादव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया

मंत्री सारंग ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूपी में विधानसभा चुनाव में सपा की बुरी हार को देखते हुए अखिलेश यादव को इस पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों को अपने नेतृत्व और कार्यशैली पर विचार करना चाहिए, क्योंकि दोनों ही पार्टियों अब जनता का समर्थन खो चुकी है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews