
Bhopal Metro Project : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर शहर में मेट्रो का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। जल्द से जल्द मेट्रो को शुरू करने के लिए मेट्रो के कोच बुलवाए जा रहे हैं। कुछ समय पहले इंदौर में मेट्रो के कोच पहुंचे थे। जिसके बाद इसका ट्रायल रन पूरा किया गया। वहीं अब रविवार के दिन भोपाल में मेट्रो के तीन कोच गुजरात से पहुंच चुके हैं।
850 किलोमीटर का सफर तय भोपाल पहुंचें Metro Coach
[dgv_vimeo_video id=”865497625″]
बताया जा रहा है कि गुजरात के सांवली वडोदरा से करीब 850 किलोमीटर का सफर तय कर तीन कोच भोपाल पहुंच गए हैं। कोच की लंबाई 22 मीटर और चौड़ाई 2.9 मीटर है। आज इन तीनों कोचों को शुभाष डिपो पर अनलोड किया जा रहा है।
अभी इन कोचों को पूरी तरह से तैयार करने में करीब 7 से 8 दिनों का समय लगेगा। क्योंकि अभी कोचों में बैटरी और अन्य उपकरण लगाए जाने बाकि है। उसके बाद इनको पटरी पर पहुंचा कर सेफ्टी ट्रायल रन किया जाएगा। इसके लिए पहले सुभाष रेलवे स्टेशन से रानी कमलापति तक कोच चलने के लिए ट्रैक को पूरा तैयार किया जाएगा। उसके बाद ही ट्रायल रन होगा। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है।
आप तस्वीरों में देख सकते हैं मेट्रो का रंग ऑरेंज हैं। ऐसे में भोपाल और इंदौर में एक जैसे रंग की मेट्रो पटरी पर दौड़ती जल्द नजर आने वाली है। अभी दोनों ही शहरों में मेट्रो का काम आधा बाकि है। ऐसे में 2024 तक इसे पूरा कर शुरू कर दिया जाएगा। जल्द ही लोग मेट्रो में सफर करने का आनंद ले सकेंगे।
