भोपाल की चलती सिटी बस में अचानक उठा धुआं, कूदकर बचाई जान

भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 पर चलती BCLL लो फ्लोर रेड बस में अचानक धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। TR-4 रूट पर चलने वाली इस बस में ड्राइवर-कंडक्टर ने समय रहते कूदकर जान बचाई, यात्री भी सुरक्षित उतारे गए।
Bhopal

राजधानी भोपाल (Bhopal) में उस समय हड़कंप मच गया, जब लिंक रोड नंबर-1 पर चल रही BCLL की एक लो फ्लोर रेड बस अचानक धुएं से भरने लगी। बस बोर्ड ऑफिस चौराहे से न्यू मार्केट की ओर जा रही थी और सामान्य रूप से अपनी रफ्तार में थी। तभी यात्रियों ने बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलते देखा और तुरंत शोर मचाया। ड्राइवर ने किसी तरह बस को साइड में रोका और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलवाया।

इस घटना में किसी को चोट तो नहीं आई, लेकिन पूरे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। TR-4 रूट पर चलने वाली यह बस बैरागढ़ से AIIMS भोपाल तक रोजाना हजारों यात्रियों को लेकर आती-जाती है। ऐसे में चलती बस में आग लगने जैसी स्थिति ने BCLL की बसों की हालत और सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद अधिकारियों ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं।

चलती बस से अचानक उठा धुआं

गवाहों के मुताबिक, BCLL की लो फ्लोर बस जैसे ही बोर्ड ऑफिस चौराहे से आगे बढ़ी, तभी पीछे से धुआं उठने लगा। शुरुआत में किसी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन देखते ही देखते धुआं केबिन में भरने लगा। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोका और ब्रेक लगाते ही कंडक्टर ने यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। समय पर लिए गए इस फैसले ने बहुत बड़ा हादसा होने से रोक दिया।

इंजन में टेक्निकल फॉल्ट की आशंका

आपको बता दें, घटना के समय बस में 20–25 यात्री मौजूद थे। सभी सुरक्षित उतार लिए गए। यह पहली बार नहीं है जब BCLL की किसी बस में समस्या आई हो। पिछले कुछ महीनों में कई लो फ्लोर बसें सड़क पर खराब देखी गई हैं। आम तौर पर जो दिक्कतें सामने आती हैं इंजन ओवरहीटिंग, वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट, ब्रेक फेल की शिकायत, बसों का बीच रास्ते में बंद हो जाना। TR-4 भोपाल का बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण रूट है। इस रूट पर आते हैं बैरागढ़, करोंद, लालघाटी, बोर्ड ऑफिस, न्यू मार्केट, रोशनपुरा, AIIMS भोपाल रूट हर दिन कॉलेज स्टूडेंट्स, कर्मचारी, मरीज, बुजुर्ग सभी इस बस पर निर्भर रहते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews