Bhopal News: औबेदुल्लागंज में मिला लापता प्रेमी युगल का शव, ट्रेन के सामने आकर की खुदखुशी

Bhopal News: औबेदुल्लागंज में मिला लापता प्रेमी युगल का शव, ट्रेन के सामने आकर की खुदखुशी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में भोपाल (bhopal) से एक प्रेमी युगल (couple) के लापता होने की जानकारी सामने आई थी। अब खबर है कि उस प्रेमी युगल का शव रायसेन (raisen) के औबेदुल्लागंज के उमरिया में मिला है। दोनों ही शव रेलवे ट्रैक (railway track) के पास क्षतिवत अवस्था में मिले हैं। निष्कर्ष ये निकाला गया है कि दोनों ने 19 मार्च को ट्रेन के सामने आकर खुदखुशी (suicide) कर ली थी। पुलिस ने जांच में बताया की उन्हें शवों के पास ऐसा कोई सामान नहीं मिला जिससे दोनों की पहचान की जा सके। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया (social media) पर वायरल होने के बाद भोपाल पुलिस औबेदुल्लागंज पहुंची और वहीं मृतकों के परिजनों ने शवों की शिनाख्त की। इस घटना की केस डायरी रायसेन से भोपाल ट्रांसफर की जा रही है।

औबेदुल्लागंज के टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि 19 मार्च की रात रेलवे ने जानकारी दी थी कि उमरिया के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और एक युवती ने साथ में भोपाल से जबलपुर जाने वाली जनशताब्दी ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को मर्च्युरी में रखवा दिया। घटना की तस्वीरें इंटरनेट के माध्यम से आसपास के जिलों में भेजी गई। भोपाल के छोला थाने में संपर्क करने पर लड़की की पहचान हुई। पता चला कि लड़की नाबालिग है। लड़की की पहचान छोला नगर निवासी के रूप में हुई वहीं लड़के की पहचान जनता नगर निवासी मो. असलम के रूप में हुई। दोनों का धर्म अलग बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… बुंदेलखंड के लिए विशेष परियोजना, पीएम मोदी के सामने हुआ यूपी सरकार से समझौता

छोला मंदिर टीआई ने जानकारी दी कि किशोरी के परिवार जनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 19 मार्च को दर्ज करवाई थी। वहीं युवक के परिजनों ने भी लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट निशातपुरा थाने में करवाई थी। जांच-पड़ताल में सामने आया कि दोनों में प्रेम प्रसंग था लेकिन परिवार वालों को ये बात बर्दाश्त नहीं थी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews