Bhopal News: वन विहार में आज से ‘नाइट सफारी’ शुरू, जानें बुकिंग और टिकट के दाम

वन विहार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (Bhopal) में लेकव्यू के पास स्थित वन विहार नेशनल पार्क (van vihar national park) में आज से रात को भी घूमा जा सकेगा। इसकी वजह ये है कि आज ही से वन विहार में ‘नाइट सफारी’ (night safari) का शुभारंभ होने जा रहा है। इस नाइट सफारी का समय शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। प्रदेश वन मंत्री (state forest minister) विजय शाह आज वन विहार में नाइट सफारी का शुभारंभ (inauguration) 7 बजे करेंगे।

हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वन विहार घूमने आए थे। उस दौरान पार्क के अधिकारियों से उन्होंने पर्यटकों के लिए नाइट सफारी की व्यवस्था करवाने को बोला था। तभी से इस ओर काम जारी था। अंतत: आज शाम से नाइट सफारी की शुरुआत हो जाएगी।

जानिए बुकिंग और टिकट के रेट:
नाइट सफारी का समय शाम 7 से रात 11 बजे तक तय किया गया है। इसमें वयस्कों और 12 साल से ऊपर की आयु वालों के लिए 200 रुपए टिकट तय किया गया है। वहीं 6 से 12 उम्र के बच्चों के लिए टिकट शुल्क 100 रुपए हैं। पांच साल से छोटे बच्चों के लिए नाइट सफारी मुफ्त रहेगी। नाइट सफारी के लिए पर्यटकों को रोजाना शाम 4 बजे से पहले बुकिंग करानी होगी।

यह भी पढ़ें… पश्चिम मध्य रेलवे ने 5 गुना बढ़ाए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम, प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर साधा निशाना

नाइट सफारी में खुले घूमने वाले जानवर जैसे चीतल, सांभर, हिरण, नीलगाय, कछुआ, बारासिंघा, घड़ियाल, लकड़बग्गे, मगरमच्छ के साथ साथ बाड़े में रहने वाले जानवर जैसे बाघ, तेंदुए, शेर और भालू को भी देखा जा सकेगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews