
Bhopal News Hindi: एक तरफ तो मध्यप्रदेश (MP) में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) और उनका अमला विकास यात्रा निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ राजधानी भोपाल में ही सरकार के विकास की पोल खोलती जनता दिखाई दे रही है। जर्जर सड़कों से परेशान भोपाल निवासी अब सड़कों पर उतर गए हैं और अनूठे तरीके से अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं।
भोपाल के बागमुगालिया एक्सटेंशन के रहवासियों ने अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए कव्वाली गाकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार का अपनी मांगों के प्रति ध्यान आकर्षित करने के लिए स्थानीय निवासियों द्वारा शुरू किए गए इस प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर भी चर्चा होने लगी है।

प्रदर्शन का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक व्यक्ति कव्वाली गाता नजर आ रहा है और अन्य लोग सुर से सुर मिलाते दिखाई दे रहे हैं। ना सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और नवयुवक भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो इस बात का गवाह है कि खराब सड़कों से लोग कितना परेशान हैं। कव्वाली गा रहे लोगों के साथ हाथों में पोस्टर लिए खड़ी महिलाएं वीडियो में नजर आ रही है।
[dgv_vimeo_video id=”796000416″]
बागमुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टेंडर जारी हो गया है उसके बावजूद भी सड़के नहीं बनाई जा रही है। सड़कों का निर्माण किया गया है उसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। पूरे भोपाल शहर में सड़कों का जाल बिछ रहा है लेकिन बागमुगालिया एक्सटेंशन में 3 महीने से सिर्फ सड़क बनाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन मिलने से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने इस अनूठे प्रदर्शन के जरिए नगर निगम का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

