Bhopal News : विश्वास सारंग पहुंचे हमीदिया अस्पताल, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Bhopal News : विश्वास सारंग पहुंचे हमीदिया अस्पताल, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र (MP) के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (Vishwas Kailash Sarang) रविवार को गांधी मेडिकल कॉलेज के हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) पहुंचे। उन्होंने वहां नई बिल्डिंग में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वही हमीदिया के नए ब्लाक को 2 दिन में चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें….Sex Racket : वेबसाइट के जरिए होती थी ग्राहकों की बुकिंग, ऑनलाइन होती थी लड़कियों को पैमेंट

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। फायर और अन्य सुरक्षा के मद्देनजर मॉक ड्रिल कर लिया जाए। उन्होंने बिल्डिंग में एंट्री से लेकर लिफ्ट, लाइट आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोरोना (Corona) के मरिजों की संख्या में वृद्धि हो रही है, उसको देखते हुए सरकार के पास व्यापक स्तर की व्यवस्थाएं भी हैं। उन्होंने नई बिल्डिंग में उपलब्ध बेड्स और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी हासिल की।

विश्वास सारंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बढ़ते कोरोना मरीजों के चलते मैंने आज गांधी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल में हमने एक्स्ट्रा बेड की व्यवस्था की है, और जो नई बिल्डिंग ब्लॉक-B है उसमें निरीक्षण किया है। बिल्डिंग पूरी तरह नहीं बनी है बावजूद इसके मरीजों को देखते हुए हमने टेंपरेरी मरीजों को वहां शिफ्ट किया है। आज इसी के चलते मैं यहां की व्यवस्था देखने आया था। विश्वास सारंग ने एसी, वेंटीलेटर, पेशेंट को लाने ले जाने, जनरेटर की व्यवस्था, आदि को भी जाना। इस दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा की शिकार सर्जिकल वार्ड में भर्ती 2 महिलाओं से भेंट भी की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि गांधी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की टीम ने महिलाओं की सर्जरी कर जान बचाई है, वह काबिले तारीफ है।

यह भी पढ़ें….Datia News : तीन हजार रुपये का ईनामी फरार बदमाश भांडेर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews