Bhopal Pride Day: गौरव दिवस के जश्न में डूबा भोपाल, प्राइड रेस में जुटे शहरवासी, CM शिवराज भी हुए शामिल

Bhopal Pride Day

Bhopal Pride Day Race: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गौरव दिवस के मौके पर उत्सवी माहौल देखा जा रहा है। सुबह 6:30 राजा भोज की प्रतिमा स्थल के सामने हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई और सभी राजधानी के गौरव दिवस के साक्षी बने। इसके बाद बोट क्लब तक रेस का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस सम्मेलन का हिस्सा बने और उन्होंने सभी प्रतिभागियों को दौड़ के लिए रवाना किया। यहां मौजूद प्रतिभागियों को भोपाल को स्वच्छता में नंबर वन बनाने और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।

Bhopal Pride Day की धूम

गौरव दिवस का यह उत्सवी माहौल सुबह 5 बजे से ही दिखाई देने लगा था। वीआईपी रोड पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, पूर्व महापौर आलोक शर्मा और कलेक्टर आशीष सिंह यहां सबसे पहले पहुंचे थे और उसके बाद सीएम शामिल हुए। सभी ने दौड़ को रवाना किया और फिर थोड़ी देर बाद यहां वॉटर एडवेंचर शुरू होने वाले हैं। शाम के समय बिट्ठन मार्केट में फूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाएगा।

Bhopal Pride Day

दीपकों से सजेगा भोपाल

गौरव दिवस के तहत शहर के सभी चौराहों को लाइटों से सजाने के साथ दीपक भी लगाए जाएंगे। बच्चों को शहर के इतिहास से रूबरू करवाने के लिए पहल भी की जाएगी। फूड फेस्टिवल, प्रदर्शनी, शोभा यात्रा, हैंडीक्राफ्ट मेला, नेचर फोटोग्राफी, नेचर वॉक, वॉटर एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे कई सारी एक्टिविटीज दौरान करवाई जाने वाली है। शहर के प्रमुख चौराहों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाने के साथ आज शाम लोग अपने घरों में दीप प्रज्वलन भी करेंगे।

Bhopal Pride Day

स्टार नाइट कॉमेडी शो

गुरुवार को स्टार नाइट कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है जिसमें श्रेया घोषाल, गीतकार मनोज मुंतशिर, नृत्य गुरु समीक्षा और अमन वर्मा अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। कॉमेडी शो के लिए सुदेश लहरी और कृष्णा गिल यहां पर दिखाई देने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews