Bhopal: बेखौख बदमाश ने टीआई को खुलेआम मारने की दी धमकी, वीडियो वायरल

Bhopal: बेखौख बदमाश ने टीआई को खुलेआम मारने की दी धमकी, वीडियो वायरल

Bhopal: मध्य प्रदेश में बदमाशों ने अलग ही आतंक मचा रखा है। आम जनता को परेशान करना तो अब दूर की बात है। अब यह बदमाश पुलिस को भी सीधे धमकी देने लगे हैं। अब ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ। भोपाल का एक वीडियो जोरों शोरों से वायरल हो रहा है जिसमें एक बेखौफ बदमाश टीआई को गोली मारने की धमकी देता नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में बेखौख बदमाश टीआई के साथ पूरे पुलिस प्रशासन को सरेआम चुनौती देता नजर आ रहा है। वह वीडियो में कह रहा है, कि ‘थाना दोराहा जिला सीहोर टीआई को हमारी सीधी चुनौती है अगर पकड़े तो गोली मार देना, नहीं तो मेरे बाप की कसम मैं तुझे गोली मारूंगा अगर जिंदा रहा तो।’

इतना ही नहीं आगे बदमाश यह कहता नजर आ रहा है। हमारी शासन में कोई बुराई नहीं है तुम पुलिस वाले हो, मगर तुम हमारे छोटे भाइयों को परेशान कर रहे हो,जिन बिचारों का कोई लेना देना ही नहीं हैं। यह सब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उसने आगे यह भी कहा कि गरीब का मोबाइल रख लिया है, बेचारे रात रात भर मजदूरी करते हैं इन सब के बारे में सोचना चाहिए हमें लानत है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है बदमाश ने अपनी बेल्ट में रिवाल्वर फसाए रखी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल तो हो रहा है लेकिन अब देखना यह होगा कि पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews