शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू होगा ये नया कोर्स

shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को स्ट्रेस मैनेजमेंट के साथ बौद्धिक विकास और बेहतर फिजिकल फिटनेस के लिए पहल कर रही है। तकनीकी शिक्षा विभाग (MP Technical Education Department) द्वारा प्रदेश के इंजीनियरिंग  और पॉलिटेक्निक कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए पहली बार योग के छह माह का डिप्लोमा पाठ्यक्रम शैक्षणिक-सत्र 2022 -23 से शुरू किया जा रहा है। विभाग इस पाठ्क्रम को इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (Indira Gandhi National Open University)  के माध्यम से संचालित करेगा।

पहले चरण में 5 इंजीनियरिंग (MP Engineering College) और 15 पॉलिटेक्निक (MP Polytechnic College) के 200 विद्यार्थियों को योग सिखाया जायेगा। दूसरे चरण में 20 पॉलिटेक्निक कॉलेज के 200 विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षण दिया जायेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2022 में अब इंजीनियरिंग कॉलेजों को भी बहुविषयक बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ें – Bhopal के इकबाल मैदान का नाम बदलने की मांग, बीजेपी नेता ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र

इस सम्बन्ध में विभाग द्वारा सम्बंधित कॉलेजों को छह माह के सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन योग (Certificate Program in Yoga) के लिए द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत 10 विद्यार्थियों (प्रति कॉलेज) का चयन कर प्रशिक्षण के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रत्येक संस्थान इग्नू के वेबपोर्टल पर प्रवेश सम्बन्धी लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ से रजिस्ट्रेशन का कार्य पूर्ण कराएगी।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त पुलिस ने सहकारिता निरीक्षक को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews