बीजेपी का दावा- 10 नवंबर को हमारे पक्ष में आएंगे नतीजे, शुरू से हैं तैयार

भूपेन्द्र सिंह नगरीय निकायों

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी पहले से ही उपचुनाव के लिए तैयार हैै। जब प्रदेश में उपचुनाव की परिस्थितियां बन रही थी, तभी से बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान करने का स्वागत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में बीजेपी सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक मंडल सम्मेलन किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता भी सम्मिलित होंगे। प्रत्येक बूथ पर बीजेपी की कमेटियों का पुनर्गठन कर दिया गया है। महाजनसंपर्क अभियान के तहत बीजेपी ने 6000 बूथों पर 11 लाख लोगों से सीधा संपर्क किया है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी पहले ही उपचुनाव की जोरों शोरों से तैयारियों में जुट गई थीं। 3 नवंबर को मतदान के बाद 10 नवंबर को नतीजे बीजेपी के पक्ष में ही आएंगे।

बता दें कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश की 28 सीटों में से अधिकांश तब खाली हुई थीं, जब कांग्रेस के सिंधिया समर्थक बागी विधायक इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। वहीं प्रदेश में 3 विधानसभा सीटों पर विधायकों का निधन हो गया था।

इन उपचुनावों में भाजपा अपनी सत्ता बचाने और कांग्रेस तथा कमलनाथ छह महीने पहले खोई सत्ता वापस पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस उपचुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख भी दांव पर लगी है, क्योंकि जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें 16 सीटें सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews