मप्र में बीजेपी नेता और पूर्व अध्यक्ष का कोरोना से निधन, पूर्व मंत्री ने जताया शोक

पूर्व विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शाजापुर (Shajapur District) से बड़ी दुखद खबर मिल रही है। शाजापुर जिले में भी बीजेपी नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह बैस (BJP Former District President Narendra Singh Bais) का कोरोना से निधन हो गया है। पिछले दिनों उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और सांस लेने में तकलीफ होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां आज मंगलवार को बीजेपी नेता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday 2021: अगले 7 दिन बंद रहेंगे बैंक, ATM में हो सकती है कैश की किल्लत

बीजेपी नेता के निधन की खबर लगते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।शाजापुर जिले के बेरछा दातार गांव के रहने वाले बैस दो बार बीजेपी के जिला अध्यक्ष रहने के साथ ही वो कालापीपल (Kalapipal) कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष भी रहे थे, उनके निधन के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (School Education Minister Inder Singh Parmar) सहित बीजेपी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक पारस जैन ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है। बीजेपी नेता पारस जैन ने ट्वीट कर लिखा है कि शाजापुर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जी बैस का कोरोना के चलते दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करें एवं परिवारजनों को इस व्रजपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
ॐ शांति शांति शांति ।

यह भी पढ़े.. कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, सामने आया शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

बता दे कि पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में  8998 नए मामले सामने आए है और 40 की मौत हो गई।वही सोमवार को शाजापुर में 88 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 483 हो गई है और 2718 अबतक संक्रमित हो चुके है।बीजेप नेता के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews