College Admission 2020: कॉलेज में एडमिशन के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

student

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
एमपी बोर्ड (mp board) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, अब कॉलेजों में एडमिशन (colleges Admission ) की तैयारियां शुरु हो गई है।इसके लिए महाविद्यालयों में 5 अगस्त से ऑनलाइन ई-प्रवेश प्रक्रिया (Online e-login process) शुरु होने जा रही है।इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।

दरअसल, प्रदेश में कोरोना संक्रमण(Corona infection) से बचाव को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) द्वारा महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में विभाग द्वारा ऑनलाइन ई-प्रवेश (Online e-login) की सुविधा प्रदान की गई है। प्रवेश प्रक्रिया 5 अगस्त से प्रारंभ होगी। इसी तरह बीएड की काउंसलिंग के लिए 4 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं।

‌ऑनलाइन ई-प्रवेश के तहत स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु अर्हताकारी परीक्षा का डाटा एमपी ऑनलाइन पोर्टल (MP online portal) के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा। एमपी ऑनलाइन के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापित आवेदकों को सत्यापन या प्रवेश के लिए महाविद्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रवेश शुल्क का भुगतान ई-प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटल विकल्पों का उपयोग करते हुए कर सकेंगे। ऑनलाइन प्रवेश के समय 50 प्रतिशत प्रवेश शुल्क ही देना होगा। शेष शुल्क दो किश्तों में संबंधित महाविद्यालय में अध्ययन के किए उपस्थित होने पर डिजिटल माध्यम से जमा कराना अनिवार्य होगा।

‌स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश हेतु स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित न होने की स्थिति में प्रावधिक प्रवेश हेतु प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्राप्त अंकों का प्रतिशत ऑनलाइन पंजीयन के समय दर्ज करना होगा। शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में सत्र 2020-21 हेतु केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश की व्यवस्था होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews