जबलपुर : भाजपाई हो गए हैं कांग्रेस के षड्यंत्र का शिकार-अजय विश्नोई

अजय विश्नोई

जबलपुर, संदीप कुमार।  मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और पाटन विधानसभा से विधायक अजय विश्नोई का इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो चल रहा है। जिसमें वह कटंगी-पाटन और मझौली की जनता से अपील कर रहे हैं कि कुछ भाजपाई कांग्रेस के षड्यंत्र का शिकार हो गए हैं और वह बहकावे में आकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा है कि पाटन-मझौली और कटंगी में चल रहे चुनाव के बीच सभी मतदाता अपने दिमाग का प्रयोग करते हुए कमल पर वोट दें।

यह भी पढ़ें…. MP में चुनाव के बाद सामने आया अनोखा मामला, हार के बाद प्रत्याशी ने की मतदाताओं से वसूली, वीडियो वायरल

पूर्व मंत्री ने कहा कि कटंगी और पाटन में लगातार विकास के काम किए गए हैं पर बीते 5 साल तक मझौली में कांग्रेस के जनपद अध्यक्ष रहे जिसके चलते वहां पर विकास का काम कम हो पाया है। पूर्व मंत्री ने अपने वीडियो में कहा है कि कुछ अपने ही लोग हैं जो कि कांग्रेस के षड्यंत्र का शिकार हो गए हैं और अब वह निर्दलीय चुनाव भी लड़ रहे हैं चुनाव लड़ने के दौरान निर्दलीय लोग भाजपा के नाम पर वोट भी मांग रहे हैं और जनता के बीच जाकर यह कह रहे हैं कि अगर हम जीत गए तो पुनः भाजपा में शामिल हो जाएंगे। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने कहा है कि कमल मतलब भाजपा और भाजपा मतलब भाजपा, इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें जो कि आपको भाजपा के नाम पर बरगला रहे हैं। पाटन विधायक अजय विश्नोई ने कहा है कि नकली भाजपाइयों से सावधान रहें जो कि भाजपा को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं और कांग्रेस का खिलौना बनकर रह गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”728789424″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews