MP News : ट्रैफिक नियम तोड़ा तो अब Online On The Spot ही भरना होगा चालान

MP News : ट्रैफिक नियम तोड़ा तो अब Online On The Spot ही भरना होगा चालान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ट्रैफिक नियम (traffic rules) तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस विभाग अब और सख्ती के मोड में आ रहा है।  पुलिस विभाग अब मौके पर ही उनसे ऑनलाइन ऑन द स्पॉट (Online On The Spot) चालान भरवाने की तयारी कर रही है।  इसके लिए विभाग पीओएस मशीनों (Penalty from POS machines) का उपयोग करेगा।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पीटीआरआई) जी जनार्दन ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से तत्काल अर्थदंड वसूल करने के लिए पीओएस मशीन का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभावी कार्यवाही के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ एमओयू साइन किया गया है।

ये भी पढ़ें – लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, पॉलिसी तैयार, राज्य शासन पर 2500 करोड़ रुपए का आएगा अतिरिक्त भार

एडीजीपी जनार्दन ने बताया है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र के जोनल मैनेजर डॉ जावेद क्यू मोहनवी के साथ इसके लिए एक  एमओयू  साइन किया गया है।  एमओयू के अनुसार इंदौर संभाग के 8 जिले और नर्मदापुरम (होशंगाबाद) संभाग के 4 कुल 12 जिलों के लिए 300 पीओएस मशीन प्राप्त हुई है।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस नेता की दुकान पर बुलडोजर चलने से भड़के दिग्विजय, क़ानूनी लड़ाई की चेतावनी

उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से पीओएस (पाइंट ऑफ सेल) मशीन से डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड , रू-पे , नेट बैंकिंग इत्यादि कार्ड से मौके पर ही चालानी कार्यवाही की जाएगी और अर्थदंड वसूला जाएगा। उन्होंने  कहा कि शीघ्र ही वर्चुअल कोर्ट और फिजिकल कोर्ट को भी सॉफ्टवेयर से लिंक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : प्रेमी के घर के बाहर प्रेमिका ने लगाई आग! हालत गंभीर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews