VIDEO: नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय पर तंज- जैसे जैसे हाथ दिखा रहे हैं वैसे वैसे हो रहा साफ

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है। दिग्विजय सिंह के हाथ दिखाने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का हाथ अब हाथ दिखाने पर आ गया है, जैसे जैसे हाथ दिखा रहे हैं वैसे वैसे ही हाथ साफ होता जा रहा है, पांच राज्यों के चुनाव में भी हाथ साफ हो गया है।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: इस दिन जारी होगी 11वीं किस्त! अटक सकता है इन 5 लाख किसानों का पैसा, जानें कारण

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जैसे-जैसे कांग्रेस के नेता ज्योतिषों को हाथ दिखा रहे हैं, वैसे-वैसे राज्यों से कांग्रेस का सफाया होता जा रहा है। कांग्रेस के नेताओं को हाथ दिखाने की जगह पार्टी को मजबूत करने के बारे में सोचना चाहिए। वही कांग्रेस के हनुमान जन्म उत्सव मनाने पर कहा कि इच्छा धारी हिंदू भी अब इस ओर आ रहे हैं, इससे अच्छे और दिन क्या हो सकते हैं।

हनुमान जन्म उत्सव पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हनुमान जन्म उत्सव की सभी को शुभकामनाएं। सुरक्षा को लेकर प्रदेश में अलर्ट किया गया है। एहतियात बरती जा रही है और सभी से शांति की अपील की गई है।वही चल समारोह की रोक पर कहा कि भोपाल के छोला से निकलने वाला चल समारोह जिसकी अनुमति लोकल प्रशासन ने निरस्त की है, इसमें सीधे सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है।

यह भी पढ़े.. 2 दरवाजे वाली MG मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार 2023 में मचाएगी धमाल, जाने क्या हो सकती इसकी कीमत

खरगोन घटना में पीएफआई कनेक्शन पर कहा कि पीएफआई हो या सूफा सभी की जांच की जा रही है अभी किसी का कनेक्शन सामने नहीं आया। खरगोन में प्रभारी मंत्री को जाने से रोकने पर कहा कि प्रभारी मंत्री हो या मंत्री कोई भी जाता है तो प्रशासन ध्यान नहीं दे पाता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews