Suspended: लापरवाही पर पंचायत सचिव और ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर निलंबित

mp news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल जिले (Shahdol District)  में कई आरोप लगने के बाद सोहागपुर जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायत बंडीखुर्द के सचिव(Panchayat Secretary) अर्जुन जायसवाल को निलंबित(suspended) कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ (District Panchayat CEO) मेहताब सिंह गुर्जर द्वारा की गई है।

यह भी पढ़े.. MP की इस BJP सांसद की तबियत बिगड़ी, इलाज के लिए मुंबई रवाना

आरोप है कि सचिव ने पंचायत की सरपंच पर दबाव बनाकर विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपए का बिल लगाकर शासकीय राशि का आहरण, पंचायत के कार्यों में अपने निजी ढुलाई वाहनों का उपयोग कर के मनमाना बिल और कार्यालयीन मोबाइल फोन (Mobile Phone) और पद मुहर अपने कब्जे में ले लिया था।वही सचिव पर रेत चोरी का भी आरोप लगा है।इस निलंबित(Suspended)  कार्रवाई के बाद पंचायत में हड़कंप मच गया है। विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीणों ने जिलाधीश और नवागत जिला पंचायत सीईओ से मांग की है कि जल्द ही नए और योग सचिव की नियुक्ति की जाए।

यह भी पढ़े.. Suspend: अलीराजपुर कलेक्टर के बाद SDM का एक्शन- लापरवाही पर रीडर निलंबित

वही मंदसौर जिले (Mandsaur District) के गरोठ रेलवे स्टेशन (Garoth Railway Station) पर शौचालय (toilet) के नल का पानी पिलाने का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) होने के बाद कोटा रेल्वे(Railway) मंडल के DRM ने ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर (On duty station master) चौथराम मीणा को निलंबित (Suspended) कर दिया है। वहीं निजी सफाई कर्मचारी की सेवा समाप्त कर जांच के दिए आदेश दिए हैं।वही कई यात्रियों ने वीडियो (Viral Video) ट्वीट (Tweet) कर रेलमंत्री पीयूष गोयल  (Railway Minister Piyush Goyal) से जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews