PMGKY: 7 अगस्त को MP में मनाया जाएगा अन्न उत्सव, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

madhya pradesh

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Prime Minister Garib Kalyan Yojana) के अंतर्गत मध्य प्रदेश (MP) में 7 अगस्त 2021 को बड़ा अन्न उत्सव किया जा रहा है, इसको लेकर खाद्य विभाग और सहकारिता विभाग की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है।इसके तहत प्रदेश भर में 25 हजार 435 उचित मूल्य की दुकानों से नि:शुल्क राशन वितरित किया जाएगा।इस योजना में MP के बाहर के पात्र हितग्राही भी लाभान्वित हो सकेंगे।  खास बात ये है कि इसका शुभारंभ खुद प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे।

यह भी पढ़े.. किसान सम्मान निधि: 9वीं किश्त से पहले 27 लाख किसानों के खाते में ट्रांजैक्शन फेल, ये है कारण

दरअसल, मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) द्वारा अन्न उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 7 अगस्त को “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना” के अंतर्गत आयोजित अन्नोत्सव कार्यक्रम का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  बिसाहूलाल सिंह एवं सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया ने आज मंत्रालय में अन्नोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अन्न उत्सव के अवसर पर प्रदेश भर में 25 हजार 435 उचित मूल्य की दुकानों से नि:शुल्क राशन वितरित किया जाएगा।

खाद्य मंत्री  सिंह ने बताया प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हर नागरिक को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए NFSA के सभी हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अतिरिक्त 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिमाह की मान से नि:शुल्क राशन वितरित किया जा रहा है। MP के हितग्राहियों को योजना के प्रति और अधिक जागरूक बनाने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। PMGKY के अंतर्गत हितग्राही को 5 किलो चावल अथवा गेहूँ का वितरण प्रतिमाह प्रति व्यक्ति के मान से दो माह का राशन एक मुश्त थैलों में वितरित किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. मप्र कांग्रेस ने इन जिलों में किए नए प्रभारी नियुक्त, अजय सिंह की नाराजगी के बाद चौधरी को हटाया

खाद्य मंत्री सिंह ने बताया कि MP देश के 32 ऐसे राज्यों में शामिल है जहाँ वन नेशन वन राशन कार्ड (one nation one ration card)  के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के पात्र परिवार किसी भी शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही प्रदेश के लगभग 4 लाख परिवारो को प्रतिमाह पोर्टेबिलिटी के माध्यम से राशन वितरित किया जा रहा है। विगत एक वर्ष में योजना के तहत अन्य राज्यों के 1266 परिवारों को मध्यप्रदेश से राशन प्रदाय किया गया।

सहकारिता मंत्री  अरविन्द भदौरिया (Cooperation Minister Arvind Bhadauria) ने बताया कि MP के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों पर समारोह के रूप में अन्नोत्सव की तैयारियाँ की जा रही हैं। इसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बैनर्स और वीडियो स्पॉट के फिल्मांकन के द्वारा महोत्सव का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश के आसार, रेड अलर्ट जारी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews