शिवराज का राहुल को जवाब, यह 1962 का नहीं,सर्जिकल स्ट्राइक वाला भारत है

शिवराज का राहुल को जवाब, यह 1962 का नहीं,सर्जिकल स्ट्राइक वाला भारत है

CM Shivraj hit back at Rahul Gandhi : चीन पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी को सीएम शिवराज ने करारा जवाब दिया है, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कुछ भी बोलने से पहले पिछले समय को याद कर लें जब पिद्दी देश भी भारत को आंख दिखाते थे, ये 1962 वाला भारत नहीं है ये सर्जिकल स्ट्राइक वाला भारत है।

1962 को पहले याद कर लें राहुल गांधी

पत्रकारों से बात करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 1962 को याद करे लें, तब देश की क्या हालात थी, चीन ने हमारी कितनी जमीन पर कब्ज़ा किया था? जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तब पिद्दी पिद्दी से देश हमें डराते थे, लेकिन आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, उनके नेतृत्व में वैभवशाली, समृद्धशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है।

भारत की तरफ अब कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत की तरफ किसी ने आँख उठकर देखने की हिम्मत की तो बचेगा नहीं, चीन ने भी की थी तो उसके सैनिकों की गर्दन तोड़कर उसी की सीमा में हमारे सैनिकों ने फेंका था, राहुल गांधी हमारी सेना का अपमान ना करें, केवल बातें ना करें, भारत की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता, शिवराज ने कहा कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन यदि किसी ने छेड़ा तो छोड़ेंगे भी नहीं। भारत की एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक पूरी दुनिया देख रही है , आगे भी देखेगी ।

[dgv_vimeo_video id=”782031534″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews