उमा भारती ने साधा पूर्व आईएएस जुलानिया पर निशाना, ट्वीट कर लिखी यह बात

uma bharti

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट । मध्यप्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी राधेश्याम जुलानिया को लेकर उमा भारती ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उमा भारती ने जुलानिया पर लोकायुक्त मे भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने का स्वागत किया है। उमा ने इस बात का भी खुलासा किया है कि केन बेतवा प्रोजेक्ट अटकाने में जुलानिया की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

यह भी पढ़ें – MP Weather: फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, बढ़ेगी ठंड, छाएगा कोहरा, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश के सियासी हलकों में एक समय अच्छी खासी वजन दारी रखने वाले रिटायर आईएस राधेश्याम जुलानिया की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। गुरूवार को ही उनके ऊपर भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों को लेकर लोकायुक्त में मामला दर्ज हुआ था और शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक के बाद एक 5 ट्वीट करके राधेश्याम जुलानिया पर निशाना साधा। उमा भारती ने ट्वीट में लिखा है कि “कल प्रदेश के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी पर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। मैं शिकायतकर्ता का अभिनंदन करती हूं।”

उमा ने लिखा है “आपको याद होगा करीब 3 महीने पहले मैं केन बेतवा पर इस व्यक्ति का जिक्र करते हुए ट्वीट कर चुकी हूं। मैंने दो अधिकारियों का जिक्र किया था जिनकी वजह से केन बेतवा प्रोजेक्ट 2017 में रेडी होते हुए भी शुरू नहीं हो सका था। उनमें एक यह व्यक्ति भी था। मैंने उस समय के मुख्य सचिव से मुख्यमंत्री जी के सामने ही इस अधिकारी को जल संसाधन मंत्रालय से हटाने को कहा था और वह हट भी गया लेकिन मेरा विभाग बदलते ही वह जल संसाधन में वापस हुआ। यह भी एक आश्चर्य का विषय है कि ऐसे लोग प्रभावशाली जगहों पर कैसे मौजूद रह सके।”

दरअसल तीन महीने पहले उमा भारती ने एक के बाद एक करके कई ट्वीट किए थे और बताया था कि मध्य प्रदेश की सरकार में मुख्यमंत्री के नजदीक रहने वाले दो आईएएस अधिकारियों के चलते केन बेतवा प्रोजेक्ट लेट हो गया था और उमा भारती ने यह भी लिखा था कि वह पहले ही बता चुकी थी कि यह अधिकारी इस प्रोजेक्ट को नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें – गुजरात में भी पंजाब वाला दांव, अरविंद केजरीवाल ने जनता से पूछा CM उम्मीदवार का नाम 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews