एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेट हुए, संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप

बीजेपी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ देश में रोजाना 3 लाख से ज्यादा नए सामने आ रहे है वही दूसरी तरफ नेता, मंत्री और विधायक तेजी से चपेट में आ रहे है। अब यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल (Kapil Dev Aggarwal) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए।इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी है।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday 2021: मई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें जरुरी काम

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना जांच करवाई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैंने अपने आप को आइसोलेट (Home Isolation) कर लिया है। चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहे हैं। कृपया पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, वो भी जाँच करा लें तथा कोविड गाईड लाईन का अनुपालन करें।

हालांकि कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद उन्होंने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के फैसले का स्वागत किया है और लिखा है कि प्रधानमंत्री  द्वारा निर्धन कल्याण को समर्पित ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना'(Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana)  को मई व जून माह के लिए पुनः प्रारम्भ करने के लिये कोटिशः धन्यवाद।इस योजना के द्वारा भारत के 80 करोड़ लाभार्थी 5 किलो निःशुल्क खाद्यान्न से लाभान्वित होंगे। हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!

यह भी पढ़े.. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान- दिल्ली वाला फार्मूला एमपी में अपनायें पुलिस

बता दें कि उनके परिवार के तीन सदस्य, दो नौकर और दो कार चालक पहले ही कोरोना संक्रमित है। जिनका इलाज चल रहा है। जिसके बाद आज वह खुद भी कोरोना पॉजिटिव हो गए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews