भारत जोड़ों यात्रा के दौरान लगे देश विरोधी नारों पर कमलनाथ के बयान पर वीडी शर्मा ने लगाए आरोप

vd sharma

VD Sharma on Congress Tweet : पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने की घटना और कांग्रेस के ट्वीट किए जाने की कमलनाथ द्धारा पुष्टि किये जाने पर बोले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के अंदर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे है, आज तो कमलनाथ जी ने पूरी यात्रा को एक्सपोज ही कर दिया, उन्होंने कह दिया कि यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे और वो वहां पर लाइव चल रहा था तो कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर वो अपलोड हो गया और हमने डिलीट कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”777815942″]

यह था मामला 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया था कि मध्यप्रदेश में भारत जोड़ों यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे, मध्यप्रदेश बीजेपी के इंचार्ज लोकेंद्र पाराशर ने 25 नवंबर को एक वीडियो ट्वीट कर दावा किया था कि एमपी में कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा के दौरान देश विरोधी नारे लगे थे। इसका वीडियो भी कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल से 25 नवंबर की सुबह शेयर किया गया था और बाद में इए डिलीट कर दिया गया था। इस मामले में भाजपा नेताओं ने मध्यप्रदेश कांग्रेस विभाग के मिडिया विभाग के प्रमुख पीयूष बबेले आईटी हेड अभय तिवारी पर केस दर्ज करवाया था हालांकि अब खुद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज अपने एक बयान में इस बात की पुष्टि की यात्रा के दौरान लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग में यह नारे सुनाई दिए थे और बाद में इसे वीडियो को हटा दिया गया था।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का आरोप

वीडी शर्मा ने कहा कि अरे कमलनाथ जी आपको अब इस बात का जवाब देना पड़ेगा कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, आपने स्वीकार किया, आपने हमारे कार्यकर्ताओं पर गलत एफआईआर की और इस मध्यप्रदेश की धरती पर आपने जो कलंकित किया, इसका जवाब भी आपको देना पड़ेगा और मध्यप्रदेश से साढ़े आठ करोड़ जनता से आपको माफी मांगनी चाहिए, राहुल गांधी जी, कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जो इस यात्रा का संयोजन कर रहे थे, आपने पूरी इस यात्रा के दौरान आपने मध्यप्रदेश की धरती को कलंकित किया है और इसका जवाब देना चाहिए

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews