कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन, मप्र किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर सहित 28 पर मुकदमा

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन, मप्र किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर सहित 28 पर मुकदमा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर सहित 28 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पिछले दिनों हुए किसान कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर ये कार्रवाई की गई है।

बता दें कि पिछले दिनों किसान कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में जमकर प्रदर्शन किया था।ये  कार्यकर्ता रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचे और कृषि मंत्री के घर जाने की मांग पर अड़ गये थे। कर्जमाफी और सस्ती बिजली को लेकर ये घेराव किया गया था। इस दौरान किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन किया गया था, बाद में पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया था। इसी मामले में अब किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर सहित 28 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews