
मध्यप्रदेश, डेस्क रिपोर्ट। वैसे तो सोशल मीडिया (Social Media) पर कई सारे वीडियो वायरल होते हैं लेकिन हाल ही में जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसको देख कर सभी के होश उड़ गए है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति दुकान पर फोन (Mobile) लेने के लिए जाता है लेकिन जब दुकानदार फोन हाथ में लेता है और उसके हाथ में अचानक फ़ोन फुट जाता है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
आपको बता दे, मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) के बालाघाट के शहर से लगे ग्राम कनकी का ये वीडियो है। इस वीडियो को देख कर सभी के होश उड़ गए है। क्योंकि ये वीडियो काफी खतरनाक है। अगर आप भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है तो सावधानी जरूर बरते। जानकारी के मुताबिक, अब तक स्मार्टफोन ब्लास्ट होने की कई सारी ख़बरें आपने सुनी होगी लेकिन इस घटना का वीडियो देख आप भी डर जाएंगे। दरअसल, जब एक दुकानदार फ़ोन हाथ में लेता है तो वैसे ही उसमें से आग तेजी से निकलती है।
Must Read : 9वीं से 12वीं छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, परीक्षा की तारीख का ऐलान, जानें कब होंगे एग्जाम
जो दुकान पर आए एक व्यक्ति के मुंह तक जाती है। वो व्यक्ति अचानक पीछे हो कर घबरा जाता है। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई है। क्योंकि दुकानदार ने जैसे ही फोन में से आग निकली फोन फेक दिया था। इस पूरे मामले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आपको बता दे, लिथियम आयन बैटरी डिफेक्टिव या फिर गलत तरीके से हैंडल करने की वजह फ़ोन में ब्लास्ट होता है। इस वजह से काई बार भारी नुकसान भी लोगों को भुगतना पड़ता है। इतना ही नहीं ऐसी घटना की वजह से लोग सहम जाते हैं। मामला मध्य प्रदेश के बालाघाट शहर से लगे ग्राम कनकी की घटना से भी आसपास के लोग सहम गए।
देखें वीडियो –
युवक के हाथ में फटा मोबाइल फोन, कैमरे में कैद हुई घटना.. pic.twitter.com/y2TyVxoSNu
— Viral Beast (@kumarayush084) August 18, 2022
जानकारी के अनुसार, मामला मध्य प्रदेश के बालाघाट शहर से लगे ग्राम कनकी में बंटी लिल्हारे की मोबाइल शॉप पर मोबाइल रिपेयर किए जाते हैं। ऐसे में एक व्यक्ति ने यहां मोबाइल सुधरने के लिए दिया था। उसके फोन की बैटरी चेंज करना थी ऐसे में जैसे ही दुकानदार ने बैटरी निकाली तो वो फट है। जिसके बाद दुकानदार ने मोबाइल तुरंत फेंक दिया।
इस वजह से बड़ा हादसा होते हुए टल गया। सिर्फ 15 सेकेंड के इस वीडियो ने सभी को डरा दिया है। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। दुकानदार ने सभी से ध्यान रखने और ये अपील की है कि मोबाइल की बैटरी फूल गई है तो तुरंत किसी मोबाइल दुकान से बदलवाले और दुर्घटना से बचे।
