संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन में बढ़ोतरी, खाते में आएंगे इतने रुपए, आदेश जारी

बढ़े हुए वेतन के बाद संविदा कर्मचारियों को 750 से 3300 रुपये का हर माह फायदा होगा। इन कर्मचारियों को अब 86,625 की बजाय 89,977 रुपये मिलेंगे।
Employees Salary hike News

MP Samvida karmachari Salary: मध्य प्रदेश के संविदाकर्मियों के लिए खुशखबरी है।राज्य सरकार ने संविदा कर्मचारियों के वेतन में 3.87 प्रतिशत वृद्धि की है। नई दरें अप्रैल 2024 से प्रभावी होंगी। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त भरत यादव ने आदेश जारी कर दिए है। हालांकि एरियर को लेकर आदेश में कोई जिक्र नहीं किया गया है।

दरअसल,  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा दीन दयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत काम करने वाले संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 3.87 प्रतिशत की वृद्धि की है।इससे कर्मियों के वेतन में 3352 रुपये का फायदा होगा।  संविदा कर्मचारियों को इसका लाभ एक अप्रैल से मिलेगा।बता दे कि साल 2016 में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्टेट मिशन मैनेजर के पद पर नियुक्ति की गई थी।

वेतन में होगी 3300 से ज्यादा की वृद्धि

  • संविदाकर्मियों के वेतन में 3.87 प्रतिशत वृद्धि वृद्धि के बाद 3352 रुपये का हर माह का लाभ होगा।
  • अब इन कर्मचारियों को अब 86,625 की बजाय 89,977 रुपये मिलेंगे।
  • सिटी मिशन मैनेजर को जिनकी भर्ती 2016 में हुई थी, उन्हें 65,300 की जगह 67,827 रुपये मिलेंगे।
  • 2022 में नियुक्त हुए सिटी मिशन मैनेजर को 34,100 की जगह 35,420 रुपये मिलेंगे।
  • सामुदायिक संगठक का वेतन 20,300 रुपये से 21,086 रुपये किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews