भाजपा नेता ने सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी पर ली चुटकी, कही ये बड़ी बात 

भाजपा नेता ने सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी पर ली चुटकी, कही ये बड़ी बात 

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) के लिफ्ट के साथ नीचे गिरने के बाद से मध्यप्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस (CONGRESS)  “कहीं कुछ और तो नहीं” कहकर इसे अलग रंग देने की कोशिश कर रही है। अब भाजपा (BJP) ने कांग्रेस पर पलटवार दिया है और कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को कमलनाथ (Kamalnath) के लिए अशुभ कहा है।

 ये भी पढ़ें – VIDEO : अस्पताल की अचानक लिफ्ट गिरी, बाल बाल बचे कमलनाथ और कांग्रेस विधायक

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा (Surendra Sharma) ने ट्वीट किया है कि – कुछ लोग अशुभ ही होते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा कि जब सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी कमलनाथ जी के साथ कमलनाथ सरकार में थे तो सरकार गिर गई। दोनों लोग लिफ़्ट में साथ थे तो लिफ़्ट गिर गई, भगवान जाने आगे क्या होगा?? कमलनाथ जी आपकी कुंडली में इनकी दशा दिखवाकर उपाय करवा लो। फिर मत कहना कि बताया नहीं…

कमलनाथ जिस लिफ्ट में थे वो नीचे गिर गई थी 

गौरतलब है कि संभागीय कार्यकर्ता सम्मलेन में रविवार को इंदौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ डीएनएस अस्पताल में भर्ती पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल को देखने जब अस्पताल की लिफ्ट में चढ़े तो बटन दबाते ही उनकी लिफ्ट तेज धमाके के साथ नीचे आ गिरी।  लिफ्ट में कमलनाथ के साथ सज्जन वर्मा, जीतू पटवारी , कमलनाथ के सुरक्षा अधिकारी सहित 13 – 14 लोग थे जिससे ओवर लोड होने से लिफ्ट नीचे  आ गिरी। हालाँकि कमलनाथ का सिर लिफ्ट  की छत से टकराया और लिफ्ट में मौजूद लोग एक दूसरे पर गिर पड़े लेकिन गंभीर हादसा होने से बच गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews