प्रेमी ने किया महिला पर किया एसिड अटैक, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया

एसिड अटैक मामला

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार।  सिंगरौली जिले के जयंत चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की दोपहर लगभग 4:00 बजे करीब अवैध संबंध में गुस्साए प्रेमी ने 40 वर्षीय महिला के ऊपर एसिड फेंक (acid attack) कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी (accused)अलाउद्दीन उम्र 45 वर्ष निवासी बिहार वर्तमान पता मुट्ठीगंज, प्रयागराज को वारदात के 24 घंटे के अंदर जयंत पुलिस (police) ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में चालान कर न्यायालय (court) में पेश किया।

यह भी पढ़ें… MP News: अधर में लटकी 21 हजार की नियुक्ति, बजट में 24 हजार नई शिक्षक भर्ती का ऐलान

प्राप्त जानकारी के अनुसार अलाउद्दीन और महिला, दोनों प्रयागराज में मजदूरी कर गुजर बसर कर रहे थे। जहां दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल पड़ा और संबंध इतना गहरा हो गया कि एक रात भी एक दूसरे के बिना गुजारना मुश्किल हो गया था। कुछ दिन पूर्व पीड़ित महिला प्रयागराज से अपने ससुराल शक्तिनगर, सोनभद्र आ गई थी। प्रेमिका की खोज में अलाउद्दीन प्रयागराज से शक्तिनगर आ धमका और शक्तिनगर में न पाकर, महिला की तलाश में जयंत स्थित महिला के बहन के घर पहुंच गया और महिला से अपने साथ चलने की जिद करने लगा। पीड़ित महिला ने अलाउद्दीन के साथ चलने से इनकार किया तो 40 वर्षीय महिला पर अलाउद्दीन ने एसिड से भरी बोतल झोंक दिया। पीड़ित महिला के शोरगुल करने पर आरोपी अलाउद्दीन मौके से फरार हो गया और प्रयागराज भाग गया।

यह भी पढ़ें… एसडीएम ने पीडीएस के ढाई सौ बोरी चावल से भरा ट्रक पकड़ा, खाद्य अधिकारी को जांच के निर्देश

एसिड अटैक की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं एसिड अटैक आरोपी को पकड़ना जयंत पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। लेकिन पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह व विंध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र द्विवेदी के कुशल निर्देशन में जयंत चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी एवं आरक्षक जानकी तिवारी की तत्परता ने 24 घंटे के अंदर एसिड अटैक के आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews