
छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर (chhatarpur) में देर रात एक ट्रक को जब्त किया गया है जिसमें पीडीएस (PDS) का ढाई सौ बोरी चावल (rice) था। रात करीब 9 बजे चावल से भरा एक ट्रक पन्ना की ओर जा रहा था तभी कलेक्टर (collector) के निर्देश पर राजनगर एसडीएम डीपी द्विवेदी ने ट्रक को रोककर उसकी जांच की तो उसमें ढाई सौ बोरी पीडीएस का चावल भरा मिला। चालक के पास चावल से जुड़े कोई दस्तावेज (papers) नहीं मिले। एसडीएम जिला (state SDM) आपूर्ति अधिकारी को जांच (investigation) के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें… असम दौरे में दिखे प्रियंका गांधी के कई रंग, बागान में तोड़ी चाय की पत्तियां, मंदिर में दर्शन किए
एसडीएम द्विवेदी ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी 16 एच 0986 पन्ना की ओर जा रहा था। रोककर जांच की गई तो उसमें 252 बोरी पीडीएस का चावल भरा पाया गया। यह चावल शासकीय वेयरहाउस से उठाया गया था और पन्ना की ओर ले जाया जा रहा था। चूंकि चालक के पास चावल से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं थे इसलिए उसे कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला खाद्य अधिकारी को सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें… Gwalior news: निगम कमिश्नर ने स्वच्छता मॉनिटरिंग के तहत ली बैठक, लापरवाही पर कार्यवाही के निर्देश दिए
एसडीएम ने कहा कि यदि जांच में कोई गड़बड़ी पाई जाती है और जप्त ट्रक के दस्तावेज जप्त होने के समय के बाद बनाए जाते हैं तो कार्यवाही होगी। सूत्र बताते हैं कि ट्रक को बचाने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा है कि जांच में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
CTO और डिजिटल हेड

