Jabalpur Crime News: भाई ने किया नाबालिग बहन का रेप, गर्भवती होने पर हुआ फरार

Jabalpur Crime News: भाई ने किया नाबालिग बहन का रेप, गर्भवती होने पर हुआ फरार

संदीप कुमार, जबलपुर। जबलपुर के आदिवासी (tribal) कुंडम ब्लॉक (kundam block) में भाई-बहन (brother-sister) के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, दो सगे भाईयों ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन (minor sister) को हवस का शिकार बनाया और जब पता चला कि मासूम गर्भवती (pregnant) हो चुकी है तो दोनों भाई घर से फरार हो गए। मासूम ने एक बेटे को जन्म दिया। मामला 2019 का है। पीडि़ता ने अपने घर जाकर दरिंदे भाईयों के द्वारा कि गई ज्यादती (rape) के खिलाफ शहपुरा थाने में रिपोर्ट लिखवाई। इसके बाद मामले की असल कायमी थाना कुंडम में की गई। इस घटना के बाद कुंडम सहित जबलपुर में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी हैकिशोरी नाबालिग उम्र में ही मां बन गई ,बावजूद उसके परिजन इस मामले को एक साल तक छिपाए रखा। पुलिस ने मामले में रेप व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें… मालामाल शादियों में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय चोर पुलिस हिरासत में

जानकारी के अनुसार किशोरी डिंडोरी शहपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। उसके बड़े पापा कुंडम बघराजी में रहते हैं। जनवरी 2019 में किशोरी को उसका चचेरा भाई 25 वर्षीय नारायण ठाकुर गांव में मेला दिखाने के बहाने अपने गांव बघराजी ले गया तब किशोरी की उम्र मात्र 15 साल कि थी। पीडि़ता के मुताबिक उसका चचेरा भाई उसके साथ रेप करता रहा। इतना ही नहीं नारायण के भाई सोमनाथ ने भी मौका पाकर उसके साथ अनेक बार ज्यादती की है।

जब मामले के मुख्य आरोपी नारायण ठाकुर को पता चला कि किशोरी गर्भवती हुई तो आरोपी पुणे भाग गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो पहले दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए थे,दो साल बाद अब नारायण ठाकुर पुणे से लौटा। उसने किशोरी को साथ रखने से मना कर दिया। इसके बाद किशोरी को लेकर उसके परिजन डिंडोरी जिले के शहपुरा थाने पहुंचे। जहां से मामला कुंडम थाने पहुंचाया गया। टीआई प्रताप सिंह मरकाम ने बताया कि मुख्य आरोपी नारायण ठाकुर, उसकी मां गोराबाई, पिता मुन्ना ठाकुर व भाई सोमनाथ के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया, सोमनाथ को छोड़कर अन्य गिरफ्तार हो चुके हैं। तीनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews