Indore : पेपर बिगड़ा तो बीएससी की छात्रा ने कर लिया सुसाइड, नोट में लिखा – “I Am Sorry”

indore news

Indore : इंदौर शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार सुसाइड के मामले सुनने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ समय में भवर कुआं थाना क्षेत्र में 3 छात्राओं ने आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। वहीं अभी हाल ही में एक और खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि एक बीएससी की छात्रा ने पेपर खराब होने की वजह से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब इस बात की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत छात्रा का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें लिखा था “डियर पापा आई एम सॉरी, आपकी बेटी बहुत स्ट्रांग है पर यहां आपकी बेटी हार गई पापा”। इस मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा का नाम हर्षिता संदेश था। वह बीएससी की छात्रा थी। उसकी परीक्षा चल रही थी। उसका पेपर बिगड़ने की वजह से उसने फांसी लगा ली।

Indore : इससे पहले हुई 3 मौतें

इस सुसाइड से पहले एक प्रिया आनंद नाम की लड़की ने अपने हॉस्टल में फांसी लगा ली थी। वह भी इंदौर में प्रतियोगी परीक्षा की पढ़ाई करने के लिए आई थी। उससे पहले शैली सिंह राजपूत ने 25 मार्च के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह भी इंदौर में पढ़ाई करने के लिए आई थी। 20 दिनों में हुई 4 मौतों से मामला गंभीर हो गया है।

पुलिस इस मामले को लेकर लगातार जांच में जुटी हुई है। सभी आत्मा करने की घटनाओं से चिंतित है। इसकी रोकथाम के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं छात्र-छात्राओं को काउंसलिंग भी दी जा रही है। लेकिन उसके बाद भी वह इस तरह के कदम उठा रहे हैं। माता-पिता बड़ी आस के साथ बच्चों को बाहर पढ़ने के लिए भेजते हैं। लेकिन वह बाहर जाकर इस तरह के कदम उठा लेते हैं जो माता-पिता के लिए सहन करने लायक नहीं होते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews